इस मशहूर सिंगर को डेट कर रहीं शहनाज गिल! फैंस कर रहे पसंद
इस मशहूर सिंगर को डेट कर रहीं शहनाज गिल! फैंस कर रहे पसंद
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर अदाकारा शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग ताबड़तोड़ हैं। शहनाज गिल का करियर बुलंदियों को छू रहा है। 6 अक्टूबर को शहनाज की फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' रिलीज होगी। पिछली रात फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई, जहां कई बी-टाउन स्टार्स ने शिरकत की। पंजाबी सुपरस्टार सिंगर गुरु रंधावा भी शहनाज को सपोर्ट करने पहुंचे थे।

गुरु रंधावा के आते ही शहनाज ने उन्हें अच्छे से वेलकम किया, अपनी पूरी अटेंशन दी। पैपराजी को दोनों ने साथ में पोज दिए। हॉल के अंदर भी गुरु को शहनाज ही लेकर गईं। गुरु रंधावा का साथ मिलने पर शहनाज गिल की एक्साइटमेंट चेहरे पर झलकी। सोशल मीडिया पर गुरु रंधावा और शहनाज का बेहतरीन बॉन्ड देख प्रशंसक उनके डेट करने के कयास लगा रहे हैं। पैप्स ने गुरु रंधावा संग शहनाज गिल की बेहतरीन केमिस्ट्री को देखने के बाद उन्हें टीज भी किया। इस के चलते शहनाज शरमाती हुई दिखाई दी। उनके चेहरे की मुस्कान कम नहीं हो रही थी।

पिंक शॉर्ट ऑउटफिट में शहनाज गिल स्टनिंग लगीं। उनकी खूबसूरती से नजरें हटाना प्रशंसकों के लिए मुश्किल रहा। वहीं गुरू ऑल ब्लैक आउटफिट में डैशिंग लगे। दोनों को साथ देख प्रशंसक #gurnaaz ट्रेंड करा रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- सिद्धार्थ शुक्ला के बाद शहनाज सिर्फ गुरु के साथ अच्छी दिखी हैं। शहनाज और गुरु रंधावा ने म्यूजिक वीडियो मून राइज में साथ काम किया था। दोनों अच्छे दोस्त हैं। अब उनके डेट करने की खबरें कितनी सही है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। बता दे कि शहनाज का नाम गुरु रंधावा से पहले अभिनेता राघव जुयाल संग जोड़ा गया था। दोनों ने डेटिंग की खबरों को गलत बताया था। उनका कहना था वो बस अच्छे दोस्त हैं।

नितेश तिवारी की 'रामायण' में रणबीर कपूर निभाएंगे 'श्री राम' का किरदार, साउथ की ये एक्ट्रेस बनेंगी माता सीता

हादसे का शिकार हुई शाहरुख खान की को-स्टार गायत्री जोशी, सामने आया दर्दनाक VIDEO

बॉलीवुड में भेदभाव को लेकर आई शहनाज गिल की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -