भारती सिंह के गोला को खिलाती नजर आई शहनाज गिल, वीडियो ने लूट ली महफिल
भारती सिंह के गोला को खिलाती नजर आई शहनाज गिल, वीडियो ने लूट ली महफिल
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 13 में नजर आने वाली शहनाज गिल इन दिनों अपने स्टारडम के शिखर की तरफ बढ़ रही हैं। बिग बॉस में शहनाज की एंट्री से लेकर अब तक उन्हें उनके प्रशंसक भूल नहीं पाए हैं। आपको बता दें कि शहनाज गिल अपने आप को पंजाब की कैटरीना बोलती हैं तथा दर्शक भी उनको इस नाम से बहुत पसंद करते हैं।

सोशल मीडिया पर शहनाज की बेहतरीन फैन फॉलोइंग है, इंस्टाग्राम पर उनको फॉलो करनेवालों का आंकड़ा 13।1 मिलियन से अधिक है। शहनाज गिल को जितना टेलीविजन पर प्यार मिला उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री भी उतना ही प्यार दे रहा है। ऐसे में शहनाज गिल कॉमेडियन भारती सिंह तथा हर्ष लिम्बाचिया के घर पहुंची एवं उनके बेटे गोला के साथ मस्ती करती दिखाई दी। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शहनाज गिल ने भारती सिंह के बेटे का एक वीडियो साझा किया जिसमें वह उसके साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। 

वही इस वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि शहनाज गिल भारती सिंह के बेटे के क्यूटनेस की फैन हो गई हैं। इस वीडियो के साथ शहनाज ने कैप्शन में लिखा, मेरा नोना मेरा गोलू मेरा हीरा।।। भारती सिंह थैंक्यू गोले के साथ मिलाने के लिए।' शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो साझा कर महफिल लूट ली, इस वीडियो को फैंस जमकर लाइक और इसपर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के बेटे लक्ष्य को भारती गोला के नाम से ही पुकारती हैं। हर्ष और भारती ने 3 दिसंबर 2017 को शादी की थी तथा 3 अप्रैल 2022 को दोनों माता-पिता बने। 

गंदी फ़िल्में देखने की ऐसी लगी लत कि लड़कियों के बाथरूम में ऐसी हरकत करने लगा लड़का

नेशनल टीवी पर सुंबुल के पिता ने टीना दत्ता को दी गाली, मचा जमकर बवाल

22 साल पहले रूपाली गांगुली पर भड़का था जो डायरेक्टर, उसी ने बनाया एक्ट्रेस को 'अनुपमा'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -