आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर कुछ ऐसा बोली शीला दीक्षित
आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर कुछ ऐसा बोली शीला दीक्षित
Share:

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस के गठबंधन के अटकलों पर चुप्पी साधी प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने सोमवार को अपना चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि मैं सोनिया गांधी और राहुल गांधी को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मैं उत्तर-पूर्वी संसदीय क्षेत्र से निश्चित तौर पर जीत हासिल करूंगी। हमारा काम बोलता है। 

जेटली ने चिदंबरम पर बोला हमला, कांग्रेस नेता ने भी किया पलटवार

कुछ ऐसा बोली शीला 

इसी के साथ उन्होंने कहा मैं स्वयं पूरे संसदीय क्षेत्र का दौरा करके मतदाताओं से मिलकर दिल्ली में कांग्रेस सरकार द्वारा 15 वर्षों के शासन काल की उपलब्धियों के बारे में मतदाताओं को बताऊंगी। कांग्रेस पार्टी दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर पूर्ण बहुमत से बिना किसी रुकावट के जीत दर्ज करेगी। दिल्ली का विकास इस बात का गवाह है कि दिल्ली का चहुंमुखी विकास कांग्रेस की दिल्ली सरकार ने ही किया है। इसका मुकाबला न आम आदमी पार्टी कर सकती है और न ही भाजपा। 

बटाला एनकाउंटर पर बोले खुर्शीद, कहा- हाँ सोनिया जी हो गईं थी भावुक

तिवारी से होगा शीला का मुकाबला 

जानकारी के मुताबिक प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक के बाद जमकर समर्थन में नारेबाजी की। बता दें कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को दिल्ली की सात में से छह सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। दिल्ली की सातवीं सीट पर पार्टी का उम्मीदवार तय होना बाकी है। उत्तर-पूर्व दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उतारा गया है। उनका मुकाबला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी से होगा।

तीसरे चरण का मतदान आज, मां से आशीर्वाद लेकर मतदान करने पहुंचे पीएम मोदी

महागठबंधन की खुल गई पोल, मायावती के पीएम बनने पर सपा नेता ने दिया ऐसा जवाब

श्रीलंका में आधी रात से आपातकाल लागू , लगातार बढ़ रही है मृतकों की संख्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -