भारत के इस पहाड़ पर बने हैं 900 मंदिर, आपने देखा क्या?
भारत के इस पहाड़ पर बने हैं 900 मंदिर, आपने देखा क्या?
Share:

विश्व में घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है जो अपनी विविधताओं के चलते पहचानी जाती है। घूमने फिरने के शौकीन अक्सर ही अलग-अलग शहरों में उपस्थित अलग-अलग स्थानों पर जाकर नई नई चीजों को देखना पसंद करते हैं। बात चाहे नदी, पहाड़, झरने झील समुद्रों की करी जाए या फिर ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थानों की सभी जगह सैलानियों की भीड़ भाड़ देखने को मिलती है।

आज हम आपको गुजरात में उपस्थित एक ऐसे पहाड़ के बारे में बता रहे हैं, जो विविधताओं से भरा हुआ है तथा जब आप यहां की विशेषता के बारे में सुनेंगे तो दंग हो जाएंगे। दुनिया में ये एकमात्र ऐसी जगह होगी जो इतनी विविधताओं से भरपूर है। भारत में स्थित शत्रुंजय पर्वत लोगों की आस्था का केंद्र है। ये एकमात्र ऐसा पहाड़ है जिस पर 900 मंदिर बने हुए हैं तथा सभी का अपना इतिहास और महत्व है। यह पर्वत पालीताना शत्रुंजय नदी के तट पर भारत के गुजरात प्रदेश के भावनगर जिले से 50 किलोमीटर दूर दक्षिण पश्चिम में मौजूद है। कई सारे भक्त यहां पर अपनी आस्था लेकर पहुंचते हैं और यह बहुत ही लोकप्रिय जगह हैं।

वही इस पर्वत पर जैन तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव ने ध्यान किया था तथा अपना पहला उपदेश दिया था। यहां पर मुख्य मंदिर बहुत ऊंचाई पर स्थित है जिसके लिए 3000 सीढ़ियां चढ़कर जानी पड़ती है। जैन धर्म के 24 तीर्थकरों में से 23 तीर्थकर यहां पर पहुंचे थे। इस कारण धार्मिक दृष्टि से यह जगह बहुत अहम मानी जाती है। इस पर्वत पर जो मंदिर बने हुए हैं उनका निर्माण संगमरमर से किया गया है तथा इनकी सुंदरता आने वाले पर्यटकों को चौंका देती है। 11 वीं शताब्दी में निर्मित किए गए इन मंदिरों में विशेष ध्यानवान नक्काशी की गई है। जैसे सूरज की किरणे इन पर पड़ती है यह चमक उठते हैं तथा चंद्रमा की रोशनी में भी किसी दमकते मोती की भांति नजर आते हैं। यह भव्य जगह दुनिया के एकमात्र शाकाहारी शहर पालीताना में स्थित है। जो कानूनी तौर पर शाकाहारी है तथा यहां पर मांसाहार का सेवन नहीं किया जाता है। इसकी यही विशेषता इसे दुनिया के अन्य शहरों से अलग बनाती है। यहां उपस्थित सभी मंदिरों में भक्त श्रद्धा के साथ पहुंचते हैं तथा भगवान को नमन करते हैं।

जानिए भारत के लक्जरी हनीमून और रोमांटिक स्थल

कांग्रेस नेता के स्कूल में तिलक लगाने वाले छात्रों की एंट्री पर लगी रोक, धुलवाया चेहरा

स्वच्छ शहर के वासियों ने बनाया एक और रिकॉर्ड, 1 साल में 140 अरब की दारू पी गए इंदौरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -