मनु के बहाने मोदी पर कसा तंज
मनु के बहाने मोदी पर कसा तंज
Share:

पटना : बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पुलिस अधिकारी मनु महाराज के बहाने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसा है। सिन्हा ने कहा है कि मनु महाराज का सीना भले ही 56 इंच का न दिखाई दे लेकिन इसके बाद भी उन्होंने बदमाशों को सबक सिखाकर यह साबित कर दिया है कि छप्पन इंच सीना मायने नहीं रखता है।

दरअसल पटना के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मनु महाराज ने अपनी टीम के साथ बीते दिनों ही दो व्यापरियों को बदमाशों से आजाद कराने का काम किया था। ये दोनों व्यपारी दिल्ली के थे और इन्हें बदमाशों ने पटना से अपहरण कर लिया था। सिन्हा ने न केवल मनु महाराज को बधाई दी है वहीं मोदी पर भी निशाना साधने से वे चूके नहीं।

उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मनु महाराज को पटना में तैनाती कर बहुत अच्छा कार्य किया है। गौरतलब है कि इसके पहले भी बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा कई बार इशारों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आड़े हाथों ले चुके है। वे जहां भी मौका मिलता है, बोलने से चूकते नहीं है।

सपा के झगड़े में शत्रुघ्न भी कूदे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -