जबरन न बुलवाया जाए भारत माता की जय
जबरन न बुलवाया जाए भारत माता की जय
Share:

नई दिल्ली : भारत में भारत माता की जय के जयकारे लगाने का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस मामले में सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने कहा है कि भारत माता की जय कहने का विषय अपनी - अपनी स्वंतंत्रता के उपर निर्भर है। किसी को जबरन भारत माता की जय कहने के लिए नहीं कहा जा सकता है। ऐसा करना संविधान का अपमान करना होगा।

यही नहीं उन्होंने कहा कि भारत माता का स्वरूप जिस तरह का बनाया गया है वह हिंदू देवी के समान है। सिंह के साथ ध्वज लेकर खड़ी भारत माता किसी हिंदू देवी की तरह लगती हैं। ऐसे में यदि मुस्लिमों को आपत्ती है तो उनसे जबरन यह नहीं बुलवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश काफी बड़ा है। 

ऐसे में कुछ लोगों को भारत माता की जय कहने में परेशानी नहीं हो सकती है जबकि कुछ लोग यह नहीं बोल सकते हैं। ऐसे में कुछ लोगों का यह भी कहना है कि वे हिंदूस्तान जिंदाबाद कहने के लिए जय हिंद कहने के लिए तैयार हैं लेकिन वे भारत माता की जय नहीं कहना चाहते हैं। जिस तरह से संविधान में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है वैसे ही चुप रहने की स्वतंत्रता भी मिलती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -