Navratri 2020: मां दुर्गा के 9 स्वरूपों को चढ़ाएं यह विशेष भोग
Navratri 2020: मां दुर्गा के 9 स्वरूपों को चढ़ाएं यह विशेष भोग
Share:

आप सभी इस बात से वाकिफ ही होंगे कि हिंदू धर्म में नवरात्रि का पूजन बड़ा ही महत्वपूर्ण होता है। इसका अपना ही एक अलग महत्व होता है। इस बार नवरात्र 17 अक्टूबर 2020 से आरम्भ हो रहे हैं। यह 9 दिनों तक चलने वाला त्यौहार है और इस त्यौहार में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा होती है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं किस दिन मां के किस रूप को क्या चढ़ाने से मिलेगा विशेष फल।

पहला दिन (शैलपुत्री) - आप सभी को बता दें कि शैलपुत्री मां को शुद्ध देसी घी अर्पित करना चाहिए।

दूसरा दिन (ब्रह्मचारिणी) - दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी को शक्कर, सफेद मिठाई, मिश्री और फलों आदि का भोग लगाना चाहिए।

तीसरा दिन (चंद्रघंटा) - तीसरे दिन माता चंद्रघंटा को दूध से बनी मिठाइयों व खीर का भोग लगाना चाहिए।

चौथा दिन (कुष्मांडा) - दुर्गा मां के कुष्मांडा स्वरूप को मालपुआ का भोग लगाना चाहिए।

पांचवा दिन (स्कंदमाता) - पांचवे दिन मां के स्कंदमाता स्वरूप को केला का भोग लगाना चाहिए।

छठा दिन (कात्यायनी) - छठे दिन कात्यायनी देवी को शहद का भोग लगाना चाहिए।

सातवां दिन (कालरात्रि) - माँ कालरात्रि को गुड़ या उससे बनी मिठाइयों का भोग लगाना चाहिए।

आठवां दिन (महागौरी) - नवरात्रि के आठवें दिन माता महागौरी को नारियल का भोग लगाना चाहिए।

नौवां दिन (सिद्धिदात्री) - नवरात्रि के आखिरी दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप को अनार और तिल का भोग लगाना चाहिए।

WHO प्रमुख का बड़ा ऐलान, बताया कब तक आ जाएगी कोरोना की वैक्सीन

रिया के र‍िहा होते ही भड़के शेखर सुमन, कहा- 'सब खत्‍म हो गया...'

कोरोना को लेकर फिर ड्रैगन पर भड़के ट्रम्प, कहा- बड़ी कीमत चुकाने के लिए तैयार रहे चीन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -