'फांसीवाद और हिंदुत्व में समानता बताएं..', प्रश्न बनाने वाले को शारदा यूनिवर्सिटी ने किया निलंबित, माफ़ी भी मांगी
'फांसीवाद और हिंदुत्व में समानता बताएं..', प्रश्न बनाने वाले को शारदा यूनिवर्सिटी ने किया निलंबित, माफ़ी भी मांगी
Share:

लखनऊ: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के प्रश्न पत्र में हिंदुत्व की तुलना फासीवादी और नाजीवादी से करने पर उठे विरोध के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने प्रश्नपत्र बनाने वाली फैकल्टी को निलंबित कर दिया है। शारदा यूनिवर्सिटी ने यह कार्रवाई 6 मई 2022 (शुक्रवार) को की है। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट ने उस प्रश्नपत्र के लिए लोगों से माफ़ी भी माँगी है। हालाँकि, यूनिवर्सिटी द्वारा अभी तक प्रश्नपत्र बनाने वाले का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।

 

अपने ट्वीट में यूनिवर्सिटी ने आगे कहा है कि, 'विश्वविद्यालय प्रशासन हर उस लाइन से कोई इत्तेफाक नहीं रखती जो किसी भी राष्ट्रीय पहचान या संस्कृति के विरोध में हो। हम भारत के सच्चे और स्वर्णिम रूप को दिखाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।' उल्लेखनीय है कि इस विवादित प्रश्न पेपर के पाँचवें नंबर पर सवाल किया गया था कि धर्मान्तरण की मूल वजह क्या हैं? वहीं, छठे नंबर पर सवाल किया गया था कि, 'क्या आपको नाजीवादी, फासीवादी और हिंदुत्व में कोई समानता नज़र आती है?' प्रश्न पत्र में दोनों सवालों को विस्तार से बताने को कहा गया था।

यह पूरा विवाद उस समय उठा था, जब भाजपा नेता विकास प्रीतम सिन्हा ने इसकी फोटो कॉपी को ट्विटर पर साझा करते हुए उसमें पूछे गए एक सवाल को आपत्तिजनक करार दिया है। यह प्रश्न पत्र BA के पोलिटिकल साइंस के साल 2021-2022 सत्र का था। विकास प्रीतम के अनुसार, पेपर को कथित रूप से एक मुस्लिम शिक्षक ने तैयार किया है। भाजपा नेता ने अपने ट्वीट में राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ, धर्मेंद्र प्रधान और शलभमणि त्रिपाठी को टैग किया था। इस पेपर के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर शारदा यूनिवर्सिटी के खिलाफ कई नेटीजेंस ने कार्रवाई की मांग की थी।

PNB ने फिक्स्ड डिपॉजिट्स की ब्याज दरों में 60 आधार अंकों की वृद्धि की

'शाहीनबाग़ के अवैध अतिक्रमण पर मत चलाओ बुलडोज़र..', सुप्रीम कोर्ट पहुंची कम्युनिस्ट पार्टी

'हिन्दुओं को सबक सिखाना था मुस्लिम दंगाइयों का मकसद..', कोर्ट ने AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन पर तय किए आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -