बढ़ता जा रहा है महिलाओं को मंदिर प्रवेश का विवाद
बढ़ता जा रहा है महिलाओं को मंदिर प्रवेश का विवाद
Share:

इन दिनों देश में धार्मिक तौर पर विवाद गहरा गया है। मंदिरों और मस्जिदों में प्रवेश को लेकर विवाद किए जा रहे हैं। कहीं गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित होने से महिलाऐं भड़क रही हैं तो कहीं शनि देव की शिला पर तेल चढ़ाने के लिए महिलाऐं अड़ गई हैं धर्म स्थलों पर आस्था से अधिक विवाद होने लगे हैं। ऐसे में श्रद्धालु और मान्यताऐं दो वर्गों में बंट गए हैं।

जिस शिव के शिव लिंग को शिव और शक्ति का पूर्ण स्वरूप माना जाता है वहीं पर महिलाओं के प्रवेश और प्रवेश न करने पर को लेकर विवाद किया जा रहा है। ऐसा ही विवाद शनि देव के दर्शन करने को लेकर किया जा रहा है। तिरूमाला मंदिर पहले ही महिलाओं को मंदिर में प्रवेश न देने की बात कर चुका है यह विवाद हिंदू धर्म के दायरों से बाहर निकल गया है।

अब हाजी अली की दरगाह पर भी महिलाऐं उन्हें प्रवेश देने की मांग करने लगी है। ऐसे में यह बात विवादित होती जा रही है। हालांकि आध्यात्मिक गुरू श्रीश्री रविशंकर ने शनि शिंगणापुर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर महत्वपूर्ण बात की है। महिलाऐं भी मंदिर में उनके प्रवेश को लेकर चर्चा कर रही हैं। हालांकि कुछ धर्माचार्य इन विवादों में मानते हैं कि महिलाओं को प्रवेश नहीं दिया जा सकता है लेकिन महिलाऐं भी दर्शन की अधिकारी हैं। उन्हें भी पुरूषों के समान पूजन और दर्शन का अधिकार है।

पहले भी वैदिक काल में महिलाऐं शस्त्र और शास्त्र की शिक्षा ग्रहण करती थीं। लोपामुद्रा, घोषा आदि ऐसी महिलाओं के कुछ उदाहरण है। यूं भी अब समय बदल गया है। आधुनिक दौर में स्त्रियां घर से बाहर निकलकर कार्य करती हैं। ऐसे में मंदिरों में प्रवेश न दिए जाने की बात कुछ अजीब सी लेती है।

हां यह बात जरूर ठीक है कि महिलाओं को दर्शन करने के दौरान मासिक धर्म के नियमों का पालन करते हुए दर्शन करना चाहिए। दरअसल तिरूमाला मंदिर में महिलाओं को प्रवेश इसलिए नहीं दिए जाने की बात कही गई। जिसमें कहा गया कि वर्तमान दौर में महिलाऐं मासिक धर्म से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं को नहीं मानती।

जिससे मंदिर में अशुद्धियां हो सकती हैं। शनि मंदिर में शिला पर तेल चढ़ाने को लेकर  भी इस तरह की बात कही जा रही है कि शिला पर तेल चढ़ाने की अनुमति किसी को न दी जाए। सभी दूर से दर्शन कर सकते हैं या फिर महिलाओं और पुरूषों को समानरूप से दर्शन करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

'लव गडकरी' 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -