पत्थर रूप में यहां प्रकट हुए थे शनि देव, जानिए पौराणिक कथा
पत्थर रूप में यहां प्रकट हुए थे शनि देव, जानिए पौराणिक कथा
Share:

हिंदू धर्म में शनिदेव को कर्मफल दाता माना जाता है और उनका संबंध ग्रहों से भी है। जहां अन्य देवताओं और ग्रहों की पूजा मूर्ति के रूप में की जाती है, वहीं शनि देव को एक काले पत्थर द्वारा दर्शाया जाता है, शनिदेव का मंदिर महाराष्ट्र के शिंगणापुर में स्तिथ हैं। यह परंपरा तब शुरू हुई जब शनि देव पहली बार शिंगणापुर में एक काले पत्थर के रूप में प्रकट हुए और तब से यह जारी है। आइए जानें इसके पीछे का कारण और कहानी।

पौराणिक कथाओ के अनुसार शिंगणापुर में श्रावण के महीने में भारी बारिश के कारण जल स्तर काफी बढ़ गया, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न स्थानों पर नदियां उफान पर आ गई। एक दिन, एक बड़ा काला पत्थर नदी के किनारे शिंगणापुर में बहता हुआ आ गया, बच्चे उस पत्थर पर खेलने लगे, क्योंकि वह काफी विशाल था। हालाँकि जब एक बच्चे ने दूसरे पत्थर को काली चट्टान से टकराया तो एक अजीब सी आवाज़ सुनाई दी और खून बहने लगा, इस दृश्य से बच्चे डर गए और उन्होंने तुरंत अपने परिवार को घटना के बारे में सूचित किया। बच्चों की कहानी सुनकर ग्रामीण चट्टान को देखने के लिए किनारे पर एकत्र हुए, लेकिन उन्हें कुछ भी असामान्य नज़र नहीं आया।

जब सभी ग्रामीण सो गए तो शनि देव उनके सपनों में आए और उन्हें चट्टान में अपनी उपस्थिति की सूचना दी। अगले दिन ग्रामीणों ने उस चट्टान को अपने गाँव ले जाने के लिए पूजा सामग्री और एक बैलगाड़ी एकत्र की। आवश्यक अनुष्ठान करने के बाद, उन्होंने शिला को स्थापित किया और यह तब से शिंगणापुर में ही है, इस विश्वास के साथ कि शनि देव गाँव की रक्षा करते रहेंगे। 

जानिए भगवान शिव ने क्यों धारण किए थे चन्द्रमा, सर्प, गंगा और त्रिशूल

आखिर बॉलीवुड लीजेंड धर्मेंद्र को क्या दिखा रही है आलिया भट्ट...?

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर में आयोजित "बस्तर गोंचा महापर्व" में होंगे शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -