एक गजब के अल्हड़पन अभिनेता थे शम्मी कपूर.....
एक गजब के अल्हड़पन अभिनेता थे शम्मी कपूर.....
Share:

जंगली, तुमसा नही देखा, दिल दे के देखो, सिंगापुर, कॉलेज गर्ल, प्रोफेसर, चाइना टाउन, प्यार किया तो डरना क्या, कश्मीर की कली, जानवर, तीसरी मंज़िल, अंदाज़, एन इवनिंग इन पेरिस, ब्रह्मचारी और सच्चाई जैसी हिट फ़िल्मों में काम करने वाले रंगमंच के बेहतरीन अदाकार Shammi Kapoor साहब की पुण्यतिथि पर हम उन्हें सादर नमन करते है। बता दे कि अभिनेता शम्मी कपूर भारतीय सिनेमा के वो अभिनेता हैं, जिन्होंने बॉलीवुड अभिनेताओं के डांस करने के चलन की शुरुआत की। भारतीय सिनेमा के सबसे मशहूर खानदानों में एक, कपूर खानदान में पैदा हुए शम्मी ने पांच साल पहले 2011 में आज ही के दिन हमको छोड़ा था।

अपने परिवार और भाईयों की तरह वो भी कम उम्र में ही फिल्मों में आ गए थे और बेहद सफल हुए। शम्मी की जिंदगी से जुड़े कई किस्से खूब मशहूर हैं। एक ऐसा ही किस्सा है उनकी और गीता बाली की शादी से जुड़ा। हिंदी सिनेमा में कई जोड़ियों का प्रेम किसी अमर प्रेम से कम नहीं। साथ-साथ काम करते-करते न जाने कब सात जन्मों के बंधन में बंध गए कम-से-कम इन जन्मों को निभाया भी। ऐसी ही जोड़ियों में से एक थी शम्मी कपूर और गीता बाली की जोड़ी। इस जोड़ी का मिलन जितना रोचक था इनकी शादी की कहानी उतनी ही दिलचस्प।

गीता बाली और शम्मी कपूर की मुलाकात केदार शर्मा की फिल्म "रंगीन रातें" के सेट पर हुई। गीता बाली उन दिनों हिंदी सिनेमा में अपने पैर जमा चुकी थी, जबकि कपूर खानदान से ताल्लुक रखने के बावजूद शम्मी कपूर फिल्में हासिल करने के लिए एडियां घिस रहे थे। गीता बाली की सिफारिश पर ही शम्मी कपूर को ये फिल्म मिली थी। इसलिए जब सेट पर दोनों की मुलाकात हुई तो शम्मी कपूर गीता बाली के स्टारडम के कारण उनसे बात करने में हिचक रहे थे। लेकिन जल्द ही दरियादिल गीता बाली ने अपने इस फिल्मी हीरो की हिचक को हवा में उड़ा दिया। गीता की दरियादिली, बड़ी-बड़ी आँखें और मोहक मुस्कान में खुद को भुला बैठे शम्मी कपूर। शम्मी कपूर में एक गजब का अल्हड़पन था। ये मस्तमौला गीता को भी रास आने लगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -