'शक्ति कपूर' की चुटिया से डरती थी श्रद्धा
'शक्ति कपूर' की चुटिया से डरती थी श्रद्धा
Share:

आज है बॉलीवुड चर्चित अभिनेताओं में शुमार हम बात कर रहे है अभिनेता शक्ति कपूर के बारे में जिनका के आज बर्थडे है जी हां नंदु सबका बंधु यानी शक्ति कपूर का जन्मदिन, अभिनेता शक्ति कपूर जिनका जन्म 3 सितंबर 1958 में दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ. आज शक्ति कपूर 59 साल के हो गए है. आपको बता दे कि शक्ति कपूर ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली के मशहूर किरोरीमल कॉलेज से पूरी की. शक्ति कपूर के पिता दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक दर्जी की दुकान चलाते थे. शक्ति कपूर का नाम बदलने के पीछे भी एक वजह हैं, दरअसल जब सुनील दत्त साहब ने संजय दत्त स्टारर फिल्म रॉकी में विलेन का रोल ऑफर किया तो उन्हें अपना नाम सुनील कपूर विलेन की तरह नहीं लगा, इसीलिए उन्होंने अपना नाम बदलकर शक्ति कपूर कर लिया.

शक्ति कपूर फिल्म इंडस्ट्री में आज जिस मुकाम पर हैं, वहां उन्हें पहुँचने के लिए इस इंडस्ट्री में कड़ी मेहनत करनी पढ़ी. साल 1980 के दौर में शक्ति कपूर को बतौर अभिनेता पहचाना जाने लगा.  उस साल उनकी दो फ़िल्में क़ुरबानी और रॉकी ब्लॉकबस्टर हिट फ़िल्में साबित हुई थी. इन दोनों ही फिल्मों में उन्होंने मुख्य खलनायक की भूमिका अदा की थी. शक्ति कपूर की शादी शिवानी कपूर से हुई हैं. उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा-सिद्धार्थ कपूर जो कि एक सहायक निर्देशक और डीजे हैं.

उनकी बेटी श्रद्धा कपूर हैं  जो कि हिंदी सिनेमा की उभरती हुई अभिनेत्री हैं. नब्बे के दशक में कपूर ने खलनायकी को थोड़ा दरकिनार करते हुए कॉमिक रोल करने शुरू कर दिए. आपको शक्ति कपूर का चुटिया वाला रोल तो याद ही होगा. फिल्म में अपने इस चुटिया वाले लुक के चलते उनकी बेटी श्रद्धा कपूर शक्ति कपूर से काफी डरती थी. साथ ही श्रद्धा अपने पापा के विलेन रूप से भी काफी डरती थीं.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -