शाहरूख की ओम शांति ओम फिल्म का जापानी रीमेक, दिलचस्प है पोस्टर!
शाहरूख की ओम शांति ओम फिल्म का जापानी रीमेक, दिलचस्प है पोस्टर!
Share:

बाॅलीवुड स्टार शाहरूख खान के फैंस इंडिया, पाकिस्तान सहित कई देशों में है। अब जापानी लोग भी उनकी फिल्मों के दीवाने हो गए है। यही वजह है कि जापान में उनकी सुपरहिट फिल्म ओम शांति ओम का रिमेक बन रहा है। जिसका पोस्टर भी सामने आया है। बता दें, शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण की 2007 की म्यूजिकल हिट फिल्म ओम शांति ओम अब जापानी भाषा में बनाई जा रही है।

खास बात ये है कि फिल्म के फ्लेवर को काफी हद तक ओरिजिनल फिल्म की तरह रखा गया है। ओम शांति ओम ने 9 नवंबर को रिलीज के 9 साल पूरे कर लिए। 2007 में फिल्म इसी दिन रिलीज हुई थी। डायरेक्टर फराह खान ने इसकी जानकारी ट्वीटर पर शेयर करते हुए इसके जापानी में बनाए जाने की खबर का खुलासा किया है। फराह के मुताबिक जापानी में भी इसे बड़ी म्यूजिकल फिल्म के तौर पर बनाया जा रहा है। गौरतलब है कि फराह की ये फिल्म कई मायनों में अहम है।

इसी फिल्म से आज की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने डेब्यू किया था। फिल्म के टाइटल ट्रैक में फराह ने इंडस्ट्री के करीब 30 सितारों से स्पेशल एपीयरेंस करवाया था, जो एक रिकॉर्ड है। इस गाने में शाहरूख और सलमान भी थिरकते हुए नजर आए थे।

रितिक को अपना दोस्त नहीं मानतीं नेहा धूपिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -