अवॉर्ड खरीदते हैं शाहरुख खान? विद्या बालन के सवाल का किंग खान ने दिया ये जवाब
अवॉर्ड खरीदते हैं शाहरुख खान? विद्या बालन के सवाल का किंग खान ने दिया ये जवाब
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो सामने आया है। इसमें अवॉर्ड्स को लेकर बात हो रही है। ये वीडियो वर्ष 2013 के IIFA अवॉर्ड शो का है, जिसमें अभिनेत्री विद्या बालन, शाहरुख से सवाल कर रही हैं। यहां उनके साथ शाहिद कपूर भी मौजूद हैं।

वीडियो में शाहरुख और शाहिद को होस्ट के तौर पर देखा जा सकता है। शाहरुख़ खान दर्शकों से विद्या बालन को उठाते हैं तथा उनसे पूछते हैं, 'आपके पास कितने अवॉर्ड हैं?' जवाब में विद्या हंसते हुए बोलती हैं- 47। फिर शाहिद, शाहरुख से पूछते हैं कि उनके पास कितने अवॉर्ड हैं। सुपरस्टार जवाब देते हैं, 'मैं अपने अवॉर्ड गिनता तो नहीं हूं। मेरे पास 155 अवॉर्ड हैं।' इस बीच विद्या बालन, शाहरुख खान से पूछती हैं, 'उनमें से कितने आपने खरीदे थे?' इसपर शाहरुख चुप हो जाते हैं। फिर बोलते हैं, 'थोड़े बहुत, 150।' ये सुनकर शाहिद कपूर हैरान रह जाते हैं।

वैसे ये सारी बातचीत मजाक में की गई थी। शाहरुख खान के जवाब ने सभी को हंसा दिया था। शाहरुख़ खान अक्सर ही अपने मजाकिया जवाबों से लोगों का दिल खुश करते हैं। वही बात यदि प्रोजेक्ट्स की करें तो शाहरुख जल्द 'जवान' में दिखाई देने वाले हैं, इसमें उनके साथ नयनतारा, दीपिका पादुकोण एवं विजय सेतुपति जैसे बढ़िया स्टार्स ने काम किया है। 7 सितंबर को फिल्म रिलीज होगी। विद्या बालन की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'नीयत' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की थी। 4 वर्षों में ये उनकी पहली फिल्म थी, जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि इसने विशेष कमाई नहीं की।

बेटी को गोद लेने के खिलाफ थीं सुष्मिता सेन की मां, फिर ऐसे बनी बात

'अल्लू अर्जुन नहीं विक्की कौशल को मिलना था नेशनल अवॉर्ड', शूजित सरकार ने बताई वजह

जाह्नवी कपूर ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्यों हुआ पहले बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -