बॉलीवुड किंग के लिटिल स्टार का बर्थडे आज
बॉलीवुड किंग के लिटिल स्टार का बर्थडे आज
Share:

बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान लाखो दिलो पर राज करते है लेकिन उनकी जान बसती है अपने लिटिल स्टार अब्राम में | अब्राम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पहले से ही बहुत मश्हूर है | शाहरुख़ खान और अब्राम की आईपीएल के समय की  काफी तस्वीरें भी काफी  चर्चा में रही थी  | मतलब किंग खान के बेटे अभी से स्टार बन गए है या ये कहे की वह सबसे फेमस लिटिल स्टार्स में से एक है |

शाहरुख के लिए आज का दिन बहुत ही ख़ुशी का दिन है क्यूंकि उनके छोटे बेटे अब्राम का आज बर्थ डे है | अब्राम आज 2 साल के हो गए है | 27 मई, 2013 को सरोगेसी के जरिए जन्मे अबराम खान, शुरुआत से ही सुर्ख़ियो में रहे हैं। वे सुहाना और आर्यन के बाद शाहरुख की तीसरी संतान हैं | शाहरुख़ खान ने ईद के मुबारक मोके पर अब्राम की पहली तस्वीर अपने फेन्स के बीच सार्वजनिक की थी | पहली तस्वीर में शाहरुख अपने बेटे अब्राम को प्यार से दुलारते हुए नजर आये थे | पापा बेटे की ये क्यूट फोटोज सभी को बेहद पसंद आयी थी | अब्राम तब से ही मीडिया में छाए हुए है |

शाहरुख़ के सभी फेन्स अलग अलग ढंग से नन्हे अब्राम को जन्मदिन की बधाई दे रहे है | शाहरुख ने अपने नन्हे स्टार की तरफ से उसके सभी चाहने वालो को जन्मदिन की बधाई देने की लिए शुक्रिया अदा किया है | लिटिल किंग खान जहा भी जाते है सुर्ख़ियो में आ जाते है चाहे आईपीएल का मैदान हो या मॉल या फिर गोवा में किंग खान के साथ खेलते हुए दिखे | लिटिल खान का अंदाज़ तो अभी से बादशाह वाला है |

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -