21 साल की हुईं सुहाना खान, माँ गौरी खान ने दी बधाई
21 साल की हुईं सुहाना खान, माँ गौरी खान ने दी बधाई
Share:

शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान आज 21 साल की हो गई हैं। ऐसे में आज सुहाना के जन्मदिन पर उनकी मां गौरी ने इंस्टाग्राम पर बेटी की तस्वीर शेयर की है और उन्हें बर्थडे विश किया है। वैसे गौरी के पोस्ट पर अब तक कई अन्य सेलेब्स ने भी सुहाना को बर्थडे विश किया है। सबसे बड़ी और दिलचस्प बात ये है कि सुहाना की ये तस्वीर जो माँ गौरी ने शेयर की है यह बहुत खास है और एक बार पहले भी चर्चा में आ चुकी है। आपको बता दें कि गौरी ने सुहाना की तस्वीर शेयर कर जन्मदिन विश करते हुए लिखा है- 'हैप्पी बर्थडे।।।आज, कल और हमेशा तुमसे प्यार रहेगा'।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan)

उनकी इस पोस्ट कर सीमा खान, नीलम कोठारी, संजय कपूर, भावना पांडे समेत कई सेलेब्स और फैंस ने सुहाना को जन्मदिन की बधाईयां दी है। वहीँ सुहाना ने भी मां गौरी को रिप्लाई करते हुए लिखा- 'आई लव यू'। वैसे सुहाना और गौरी के बीच कितना प्यार है यह तो आप सभी जानते ही होंगे। बात करें तस्वीर की तो सुहाना ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट प्र‍िंटेड ड्रेस में नजर आ रही हैं।

इसमें वह कुर्सी पर बैठे नजर आ रहीं हैं। वही सुहाना के हाथ में Louis Vitton का हैंडबैग दिख रहा है। वैसे पहले भी इस तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींचा था। बीते दिनों खुद सुहाना ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था जिसमें उनके फैंस ने सुहाना के गॉर्ज‍ियस लुक को सराहा था। आपको बता दें कि सुहाना ने इंग्लैंड के आर्ड‍िंग्ली कॉलेज से ग्रेजुएशन की है। वहीँ ग्रेजुएशन के बाद अब सुहाना न्यूयॉर्क यूनिवर्स‍िटी से फिल्म्स की पढ़ाई कर रही हैं।

कोरोना की दूसरी लहर में 420 डॉक्टरों ने गंवाई जान, रिकॉर्ड टेस्टिंग करने वाला पहला राज्य बना यूपी

ऑक्सीजन टैंकर के ड्राइवरों को मिली कोरोना वैक्सीन के डोज की मंज़ूरी

लीक हुआ एयर इंडिया के यात्रियों का डेटा, 45 लाख पैसेंजर्स की निजता प्रभावित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -