वायरल लिपलॉक सीन के बीच शबाना आजमी ने धर्मेंद्र संग शेयर कर दी ऐसी तस्वीर

बॉलीवुड फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र और शबाना आजमी के लिपलॉक ने जमकर चर्चा बटोरी। ऑनस्क्रीन दोनों की केमिस्ट्री पसंद की गई। मगर क्या आप जानते हैं ये धर्मेंद्र-शबाना की साथ में पहली फिल्म नहीं थी। इससे पहले भी दोनों साथ काम कर चुके हैं। इंस्टाग्राम पर शबाना ने धर्मेंद्र संग थ्रोबैक फोटो साझा की है। तस्वीर शेयर करते हुए शबाना ने कैप्शन में लिखा- उस वक़्त रॉकी और रानी की जामिनी अपने कंवलजी से मिली होगी।

धर्मंद्र और शबाना की इस फिल्म का नाम मर्दों वाली बात थी। इसमें दोनों साथ नजर आए थे। उनके काम को बहुत पसंद भी किया गया था। इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र-शबाना की इस तस्वीर को देख प्रशंसकों को पुराने दिन याद आ गए हैं। लोग उन्हें फिर से स्क्रीन पर देखने के इंतजार में हैं। वही बात करें फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की तो, इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। फिल्म सुपरहिट साबित हुई है।

फिल्म में धर्मेंद्र-शबाना के लिपलॉक को बहुत हाईप मिला। लोगों के लिए दोनों को किस करते देखना सरप्राइजिंग था। किसिंग सीन को कई लोगों ने जबरदस्ती का बताया। स्टार्स को इस उम्र में ऐसे सीन्स देने पर ट्रोल भी किया गया। नकारात्मक कमेंट्स पर धर्मेंद्र ने भी दो टूक जवाब दिया। उन्होंने साफ कहा कि रोमांस की कोई उम्र नहीं होती। वो पहले भी ऐसे सीन्स कर चुके हैं।

बॉलीवुड के रिजेक्ट्स से आइकन बनने का शानदार सफर

बॉलीवुड के प्यारे दोहराए गए शीर्षक घटना के पीछे कलात्मकता

बॉलीवुड एक्टर्स का हाल देख दुखी हुए सनी देओल, बोले- 'उनके पास ऑरिजिनल आइडिया नहीं बचे हैं'

- Sponsored Advert -

Most Popular

मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -