अहमदाबाद में चल रहा था जिस्मफरोशी का व्यापार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
अहमदाबाद में चल रहा था जिस्मफरोशी का व्यापार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Share:

अहमदाबाद: बीते कई दिनों से अहमदाबाद के कई इलाकों में जारी एक सेक्स गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। हैरान करने  वाली बात ये है कि पूरा गिरोह आवास योजना के 4 मकानों में जारी था। इन मकानों में 11 युवतियां और किशोरी थी। जिन्हें पुलिस ने छुड़वाया। इस केस में मुख्य अपराधी राजू यादव को हिरासत कर लिया गया। पुलिस के लिए हैरान करने वाली बात यही थी कि चारों मकान पर राजू यादव का ने हक जमा रखा था, जबकि ये मकान पीएम की आवास योजना के अंतर्गत गरीब बेघर लोगों को आवंटित थे। जांच में पता चला कि राजू ने इन मकानों को पहले महंगे रेंट पर लिया और बाद में कब्जा में कर लिया था।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के एक जागरूक नागरिक ने इस गिरोह के बारे में पुख्ता जानकारी दी थी। जिसके उपरांत पुलिस ने बुधवार की देर रात इन मकानों पर छापेमारी की तो 11 किशोरियां पाई गई, जबकि मकानों के बाहर से ताले  बंद थे। जिसके उपरांत मुख्य अपराधी राजू यादव को हिरासत में लिया गया। पकड़ी गई सभी किशोरियां महाराष्ट्र, बंगाल और उड़ीसा की हैं। पूछताछ में लड़कियों ने कहा कि राजू और उसके साथी ग्राहक लाते थे।

वहीं इस बात का पता चला है कि वे प्रति ग्राहक से 1 से 2 हजार रुपए लेते थे। ग्राहकों के मकान में अंदर जाते ही राजू और जिसके  साथी मकान में बाहर से ताला लगा देते थे। यह सिलसिला पिछले 3-4 हफ्तों से चल रहा था।

जेल से आया लालू का ट्वीट- उठो बिहारी, करो तैयारी

नैनीताल की पॉजिटिव दर ने दी राष्ट्रीय दर को मात

बिहार में बढ़े कोरोना के मरीज, 24 घंटे में सामने आए इतने केस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -