जेल से आया लालू का ट्वीट- उठो बिहारी, करो तैयारी
जेल से आया लालू का ट्वीट- उठो बिहारी, करो तैयारी
Share:

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का घोषणा हो गई है। कोरोना वायरस संकट के बीच देश में होने वाले ये पहले बड़े चुनाव हैं। शुक्रवार को चुनाव आयोग की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन तारीखों की घोषणा की गई । इस बार बिहार में तीन चरणों में मतदान होंगे और 10 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 28 अक्टूबर को पहले चरण के लिए मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण के लिए 3 नवंबर और सात नवंबर को तीसरे चरण की वोटिंग होगी। चुनावों के घोषणा के बाद बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने एक ट्वीट किया है।

लालू यादव ने अपने ट्वीट में बिहार की जनता का आह्वान करते हुए लिखा है, "उठो बिहारी, करो तैयारी। जनता का शासन अबकी बारी।" लालू ने अपने ट्वीट में आगे लिखा है, "बिहार में बदलाव होगा। अफसर राज खत्म होगा। अब जनता का राज होगा।" इससे पहले राज्य के पूर्व उपसीएम और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने चुनावों की घोषणा पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि इस बार हमारी जीत तय है। बिहार के सीएम किसी का हालचाल नहीं लेते। नीतीश कुमार के राज में सबसे अधिक अपराध हुए।

सीएम पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा था, "नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं। बिहार की जनता ने मूड बना लिया है। जनता जनादेश के अपमान का बदला लेगी। चुनाव जैसे भी हों हम तैयार हैं। एनडीए का सफाया होना तय है। नीतीश कुमार के सरकार से बिहार की जनता बदला लेगी। जनता जानती है कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसको नीतीश कुमार ने ठगा नहीं।

 

World Contraception Day के बारें में जाने खास बात

तमिलनाडु में 30 से अधिक सांसद राष्ट्रपति कोविंद को लिखेंगे पत्र

कांग्रेस ने हमेशा किसानों को ठगा, अब कृषि बिल पर कर रही गुमराह- स्वतंत्र देव सिंह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -