नैनीताल की पॉजिटिव दर ने दी राष्ट्रीय दर को मात
नैनीताल की पॉजिटिव दर ने दी राष्ट्रीय दर को मात
Share:

देहरादून: उत्तराखंड राज्य के नैनीताल शहर में कोरोना मामलों में पॉजिटिव दर राष्ट्रीय दर से भी ज्यादा है। मृत्यु दर भी नेशनल रेट से ज्यादा है। 24 घंटों में हो रही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत केंद्रीय अफसरों से लेकर स्थानीय अफसरों तक के लिए समस्यां का सबब बन रहा है। वही भारत सरकार के वाणिज्य और इंडस्ट्री डिपार्टमेंट में जॉइंट सेक्रेटरी निधिमणि त्रिपाठी ने गुरुवार को सर्किट हाउस में COVID-19 मामलों और आगे की तैयारियों को लेकर अफसरों के साथ बैठक की। 

वही सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि COVID-19 मामलों में नैनीताल की दर नेशनल रेट से ज्यादा है। नैनीताल का पॉजिटिव रेट 11 से 13 प्रतिशत के मध्य है। नैनीताल शहर में अब तक 52,130 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए तथा 5445 पॉजिटिव आए हैं, जबकि 45, 601 नकारात्मक हैं। साथ-साथ मृत्यु दर भी 1.34 प्रतिशत के आसपास है। यह दर भी नेशनल रेट से ज्यादा है। एक वजह यह भी मानी जा रही है कि कुमाऊं का प्रवेश द्वार होने की वजह से दूसरे शहर के मामले नैनीताल के खाते में जुड़ रहे हैं। वही इस तरह की स्थिति संकट उत्पन्न कर सकती है।

वही दूसरी तरफ देश में COVID-19 वायरस के नए मामलों में गिरावट आ रही है। बीते 24 घंटों में देश भर में COVID-19 के 86 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं, वहीं इस दौरान एक हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश भर में COVID-19 के अब तक 58 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन राहत की बात ये है कि इनमें से 47 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।

पंजाब में लगातार जारी है कोरोना का आतंक, 76 मरीजों की और गई जान

हरियाणा: एक दिन में कोरोना से गई 22 मरीजों की जान, 1600 से अधिक नए मामले आए सामने

तमिलनाडु: 1 अक्टूबर से आंशिक रूप से शुरू होंगे शिक्षण संस्थान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -