महाराष्ट्र में कोरोना से सातवीं मौत, 40 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम
महाराष्ट्र में कोरोना से सातवीं मौत, 40 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम
Share:

मुंबई: कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते कहर के बीच महाराष्ट्र में कोविड-19 से मौत होने का एक और मामला सामने आया है। मुंबई में 40 वर्ष की कोरोना वायरस से संक्रमित महिला की मृत्यु हो गई है। उसे कल यानी शनिवार को सांस संबंधी गंभीर जटिलताओं के बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया था। महिला को उच्च रक्तचाप की भी समस्या थी। बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से मौत का यह सातवां मामला है। 

महाराष्ट्र में 12 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद सूबे में इसके कुल मरीजों की तादाद 193 पर पहुंच गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया है कि 12 नए मरीजों में से पांच मरीज पुणे, चार मुंबई और एक-एक सांगली, जलगांव और नागपुर में दर्ज किए गए हैं। राज्य में सबसे ज्यादा 77 संक्रमित मुंबई में हैं।

इसके बाद सांगली में 25 मामले, पुणे में 24, पिंपरी चिंचवड़ में 12, नागपुर में बारह, कल्याण-डोम्बिवली में 7, नवी मुंबई में 6, ठाणे में 5, यवतमाल और वसई-विरार में 4-4, अहमदनगर में 3, सातारा और पनवेल में दो-दो, उल्हासनगर, औरंगाबाद, रत्नागिरी, पुणे ग्रामीण, सिंधुदुर्ग, पालघर, कोल्हापुर, गोंदिया और जलगांव में एक-एक मामला दर्ज किया गया हैं।  

लॉकडाउन के दौरान कंडोम की बिक्री बढ़ी, बाज़ार में हुई किल्लत

विदेशी मुद्रा भंडार पर 'कोरोना' का असर, आई 12 साल की सबसे बड़ी गिरावट

कोरोना वायरस : पीएम के राहत कोष में तगड़ा फंड जमा होने की आंशका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -