भाजपा की रैली से लौट रहे लोगों की दुर्घटना में मौत
भाजपा की रैली से लौट रहे लोगों की दुर्घटना में मौत
Share:

देहरादून : क्षेत्र के कापडीखान में एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। दरअसल इस वाहन में सवार लोग भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली से लौट रहे थे। यह रैली अल्मोड़ा में हुई थी। दुर्घटना में वाहन में सवार 8 में से 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है जिसे उपचार दिया जा रहा है। हालांकि हादसे को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है कि दुर्घटना किस तरह हुई लेकिन घाटी पर वाहन चालक के वाहन से संतुलन खोने की जानकारी मिली है।

संभावना जताई गई है कि जीप चालक ने अपना संतुलन खो दिया था जिसके कारण वाहन खाई में गिर गया। हादसा शाम 5.15 बजे हुआ। ऐसे में कुछ लोगों की नज़र जब खाई में गिरती जीप पर गई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल आम आबादी से काफी दूर था। दुर्घटना के बाद प्रभावितों को निकालने का प्रयास किया गया लेकिन खाई की गहराई अधिक होने से राहत कार्य करने में परेशानी हो रही थी।

जब राहत दल वाहन तक पहुंचा तब तक करीब 6 लोगों की मौत हो चुकी थी। ऐसे में मृतकों के शवों को निकाला गया और दो घायलों को चिकित्सालय पहुंचाने के इंतजाम किए गए। इन दो घायलों में से एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया जबकि एक महिला अभी भी गंभीररूप से घायल  बनी हुई है।

राहत दल यह पता लगाने में लगा है कि वाहन में 8 ही लोग सवार थे या अन्य लोग भी थे। घटना को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाऐं व्यक्त की हैं। तो दूसरी ओर पीडित परिवार को 50 - 50 हजार रूपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को दुर्घटना में घ् ाायल हुई महिला को अच्छी सुविधा देने के लिए कहा है।

सड़क हादसे ने छीन ली 4 लोगों की जिंदगी

छठ के उजाले पर हादसों का ग्रहण

मुंबई में हुआ हादसा, 6 की मौत

सड़क दुर्घटना में पुलिस अधिकारी की मौत

बस-विमान की टक्कर होते-होते बची

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -