बलात्कार के दोषी पुलिस अधिकारी को 236 साल की जेल की सजा
बलात्कार के दोषी पुलिस अधिकारी को 236 साल की जेल की सजा
Share:

वाॅशिंगटन : क्या किसी पुलिस अधिकारी को 13 अश्वेत महिलाओं के बलात्कार के मामले में 236 वर्ष की जेल की सजा सुनाई जा सकती है। यह सुनकर आप आश्चर्य में पड़ जाऐंगे। दरअसल अमेरिका के एक पुलिस अधिकारी को ड्युटी के दौरान इस तरह की वारदात करने के आरोप में 236 वर्ष के कारागार की सजा सुनाई गई है। दरअसल यह प्रकरण ओक्लाहोमा पुलिस विभाग का बताया गया है। पीडि़तों में किशोर से लेकर अधेड़ उम्र की महिलाऐं तक शामिल रहीं। करीब 29 वर्ष के पुलिस अधिकारी डेनियल होल्टक्लों को पेट्रोलिंग के दौरान 13 महिलाओं के यौन शोषण का दोषी माना गया।

इस मामले में उन पर आरोप 2 नवंबर को तय हुए थे। 13 में से 8 महिलाओं द्वारा न्यायालय में डेनियल के विरूद्ध गवाही दी गई। उक्त आरोपी के विरूद्ध रेप, सेक्सुअल असाॅल्ट, दबाव बनाकर ओरल सैक्स के आरोप सिद्ध हुए। दूसरी ओर डेनियल पर लगाए गए 18 अन्य आरोप खारिज कर दिए गए।

न्यायालय में 8 पुरूषों और 4 महिलाओं की न्यायपीठ ने उन्हें 263 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। इस निर्णय के बाद डेनियल दुखी हो गए। वे फूट-फूटकर रोने लगे। उल्लेखनीय है कि गुरूवार को ही उनका 29 वां जन्मदिन मनाया गया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -