सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी: यूपी और पंजाब की टीम के मध्य खेला जाएगा फाइनल मैच
सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी: यूपी और पंजाब की टीम के मध्य खेला जाएगा फाइनल मैच
Share:

यूपी और पंजाब ने सेमीफाइनल मैच जीतकर सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी के फाइनल में अपना स्थान बना लिया है। यूपी ने हॉकी में करीबी मुकाबले में  कर्नाटक को 2-1 से मात दी है। यूपी के लिए मोहम्मद आमिर खान (चौथे) और विशाल सिंह (8वें) ने गोल किए जबकि कर्नाटक की तरफ से एकमात्र गोल मोहम्मद राहील ने 22वें मिनट में कर दिया था।

पंजाब ने दूसरे सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को 3-0 से हरा दिया है। पंजाब के लिए कप्तान रूपिंदर पाल सिंह (28वें और 46वें मिनट) ने 2 जबकि सुदर्शन सिंह (38वें मिनट) ने एक गोल दागा। कर्नाटक और महाराष्ट्र के मध्य 21 दिसंबर को तीसरे स्थान का मैच  खेला जाने वाला है।

कुछ समय पहले ही पिंपरी चिंचवाड़ में रविवार को आयोजित 11वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दूसरे दिन, रौशन कुमार ने पांच गोल कर हॉकी बंगाल को गोवा हॉकी पर 8-0 से जीत दिलाई। हॉकी बंगाल ने पूल एफ के दिन के दूसरे गेम में गोवा की हॉकी को 8-0 से हराया, जिसमें रौशन कुमार ने आश्चर्यजनक रूप से पांच गोल (2', 4', 53', 54', 59') किए। बंगाल ने अभिषेक प्रताप सिंह (10', 22') और संतोष बक्सला (19') के गोलों की बदौलत तीन अंक हासिल किए।

लक्ष्य सेन का बड़ा बयान, कहा- "प्रकाश पादुकोण सर की तरह ऑल इंग्लैंड..."

BCC ने रादूकानू को चुना श्रेष्ठ खेल हस्ती, इस अवार्ड से किया सम्मानित

कोरोना की चपेट में आए टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल, ट्वीट कर दी जानकारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -