'सीक्रेट बात हुई, अब होगा खेल..', RJD की इफ्तार दावत में CM नीतीश के शामिल होने के बाद बोले तेज प्रताप
'सीक्रेट बात हुई, अब होगा खेल..', RJD की इफ्तार दावत में CM नीतीश के शामिल होने के बाद बोले तेज प्रताप
Share:

पटना: रमजान महीने में जुमे के दिन RJD की इफ्तार पार्टी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल क्या हुए राजनीतिक गलियारों में हलचल उत्पन्न हो गई। इसे हवा खुद RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने दी है। उन्होंने दावा किया-'सीक्रेट बात हुई है, खेल होगा, सरकार बनाएंगे।' तेज प्रताप के दावे से बिहार की राजनीति गरमा गई है। 

दरअसल, शुक्रवार को RJD ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। यह बड़े सियासी जलसे में परिवर्तित हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने निवास से चंद कदमों की दूरी पर मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास तक पैदल ही आए थे। नीतीश कुमार के पहुंचते ही समूचे माहौल में खुशी छा गई। वही RJD परिवार के लिए यह दोहरी खुशी थी, क्योंकि शुक्रवार को ही लालू प्रसाद यादव को जमानत प्राप्त हो गई थी। वह रिहा होने वाले हैं। 

RJD नेता तेज प्रताप यादव ने इफ्तार पार्टी के पश्चात् दावा किया- 'सरकार बनाएंगे, खेल होगा, हमारी नीतीश जी से सीक्रेट बात हुई है। हमने नीतीश कुमार के लिए पहले नो एंट्री का बोर्ड लगा रखा था, किन्तु अब उन्हें हमने एंट्री दे दी है. अब वह आए हैं तो सरकार भी बनेगी। सियासत में उथलपुथल होता रहता है, आज हम हैं तो कल वो हैं।' तेज प्रताप यादव के दावे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि इफ्तार पार्टी में कई व्यक्तियों को बुलाया गया था। इसका राजनीति से क्या संबंध है? राबड़ी देवी के आवास पर हुई पार्टी को लेकर उन्होंने बोला कि हमने भी इफ्तार पार्टी की थी तथा इसमें सभी को न्यौता दिया था। 

कौन थे वीर कुंवर सिंह? जिनके विजयोत्सव पर आरा जा रहे हैं अमित शाह

प्रशांत किशोर का कांग्रेस में जाना लगभग तय, मिल सकता है बड़ा पद

चाचा पशुपति पर हुए हमले को लेकर बोले चिराग पासवान- 'दोषी पाया जाऊं तो सजा दें'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -