प्रशांत किशोर का कांग्रेस में जाना लगभग तय, मिल सकता है बड़ा पद
प्रशांत किशोर का कांग्रेस में जाना लगभग तय, मिल सकता है बड़ा पद
Share:

नई दिल्ली: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस जॉइन करने के कयासों पर जल्द ही विराम लग सकता है। खबर है कि वह जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। यही नहीं, यह भी कहा जा रहा है कि उनके लिए पार्टी ने जिम्मेदारी भी तय कर दी है। बीते कुछ हफ्तों में प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ लगातार बैठकें की हैं। इस दौरान 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर भी मंथन हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के शीर्ष सूत्र ने जानकारी दी है कि किशोर के कांग्रेस में शामिल होने क प्रयास, इस बार सफलता की कगार पर हैं। PK जल्द ही पार्टी में शामिल हो सकते हैं। यह भी बताया गया है कि उनके लिए पार्टी ने अहम भूमिका भी तक़रीबन तय कर ली गई है। इस भूमिका की रूपरेखा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ सलाह के बाद पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी तैयार करेंगी। वहीं, PK के प्रस्ताव पर चर्चा के लिए सोनिया गांधी की तरफ से गठित की गई विशेष टीम चाहती है कि किशोर पूरी तरह कांग्रेस के लिए समर्पित रहें और अन्य पार्टियों से दूर हो जाएं। इससे पहले किशोर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए काम कर चुके हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस के कई नेताओं का मानना है कि PK राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका चाहते हैं और किसी भी एक पार्टी में बंधे नहीं रहना चाहते। पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह चुनावी रणनीतिकार को पार्टी में शामिल किए जाने और उन्हें बदलाव करने का अवसर देने के समर्थक हैं। उन्होंने कहा था कि PK की 'यात्रा एक पार्टी से दूसरा पार्टी की रही है।' सिंह ने कहा था कि, 'तो इस प्रकार की सियासी प्रतिबद्धता या विचारधारा की प्रतिबद्धता स्पष्ट नहीं थी।'

चाचा पशुपति पर हुए हमले को लेकर बोले चिराग पासवान- 'दोषी पाया जाऊं तो सजा दें'

'5 साल बाद राबड़ी आवास पहुंचे CM नीतीश, स्वागत करने आए तेजस्वी...' कुछ ऐसा रहा 'सियासी इफ्तार' का नजारा

राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन की आहट ! सोनिया गांधी से मिले सचिन पायलट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -