विश्व बन्धुत्व और शांति की अलख जगा रहे हैं स्काउट-गाईड के सदस्य
विश्व बन्धुत्व और शांति की अलख जगा रहे हैं स्काउट-गाईड के सदस्य
Share:

उज्जैन : प्रदेश में स्कूलों में पढ़ने वाले अधिक से अधिक बच्चों को स्काउट गाईड से जोड़ा जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के करीब 6 लाख 50 हजार विद्यार्थी इसके सदस्य हैं। भारत स्काउट एवं गाईड आन्दोलन का शिक्षा में महत्व को समझते हुए मध्यप्रदेश शासन ने स्काउट-गाईड के क्रिया-कलापों को शिक्षा का अभिन्न अंग मानते हुए सभी विद्यालयों में स्काउट-गाईड दलों का गठन एवं संचालन अनिवार्य कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 3 से 12 तक के छात्रों को निर्धारित पाठ्यक्रम जो उनकी उम्र के अनुरूप है, का प्रशिक्षण दिलवाया जा रहा है।

स्काउट एवं गाईड का मुख्य उद्देश्य युवाओं को दी जा रही शिक्षा में सहयोग प्रदान करते हुए उनका शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक तथा अध्यात्मिक विकास करना है, ताकि वे प्रदेश एवं देश के लिये उपयोगी नागरिक बन सके।

सिंहस्थ के आयोजन में सहयोग

स्काउट-गाईड के सदस्य प्रदेश भर में होने वाले कार्यक्रमों में व्यवस्था बनाये रखने में निरंतर सेवा प्रदान कर रहे हैं। वृक्षारोपण, पल्स पोलियो टीकाकरण, जन-जागरण रैलियों में स्काउट-गाईड के सदस्य की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। वर्ष 2016 में उज्जैन में हुए सिंहस्थ में स्काउट एवं गाईड के सदस्यों ने व्यवस्था बनाये रखने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया था।

सप्ताह में संभाग के दो जिलों का दौरा करें संभागीय अधिकारी

जय गुरुदेव बाबा की पुण्यतिथि पर भण्डारा, व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बैठक ली

वैष्णोदेवी के लिये यात्रा 12 मई को, 290 श्रद्धालु जायेंगे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -