BJP के घोषणा पत्र पर आई सिंधिया की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?
BJP के घोषणा पत्र पर आई सिंधिया की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत 17 नवंबर को वोटिंग करवाई जानी है। इसमें अब सिर्फ 6 दिन का समय बाकी रह गया है। इस बीच भाजपा ने अपना चुनावी संकल्प पत्र जारी कर दिया है जिसमें भाजपा शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन और परिवहन सहित विभिन्न मुद्दों पर कई ऐलान किए हैं। वहीं, अब भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। 

सिंधिया ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में मध्य प्रदेश बीमारू से बेमिसाल राज्य के रूप में बदलाव हुआ है तथा हम उसी सफर को जारी रखेंगे। भाजपा नेता सिंधिया ने भोपाल में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा, '' हमने स्वास्थ्य के क्षेत्र में 20 हजार करोड़ के निवेश, आदिवासी समाय के लिए तीन हजार करोड़ का निवेश हर एक विभाग में IIT, एम्स मध्य प्रदेश को नई ऊंचाई पर भाजपा लेकर जाएगी।'' सिंधिया मध्य प्रदेश से ही आते हैं और चुनाव को लेकर वह निरंतर अपने प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। यहां उन्होंने कई जनसभाएं भी की हैं। 

शनिवार को भाजपा ने जारी संकल्प पत्र जनजातीय क्षेत्रों में एकलव्य विद्यालय खोलने का ऐलान किया है। निर्धन परिवारों के बच्चों को 12वीं तक की पढ़ाई निशुल्क दिए जाने का वादा किया है। छह नए एक्सप्रेसवे के निर्माण की बात भी संकल्प पत्र में कही गई है। इसके अतिरिक्त गरीब परिवार को मुफ्त राशन के साथ ही सरसों का तेल भी कम रेट पर प्राप्त होगा। ग्वालियर एवं जबलपुर में नई मेट्रो शुरू करने का वादा किया गया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 13 नए सांस्कृतिक लोक बनाए जाने की भी बात कही गई है।

'कांग्रेस के लिए फैमिली फर्स्ट है, राष्ट्र अंतिम..', युथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष प्रत्युष रॉय ने मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा इस्तीफा

'बस 6 दिन बचे हैं, किसी को नहीं बख्शेंगे..', जिला प्रशासन को कमलनाथ की खुली धमकी, जीवन पटेल ने भी कहा था- भूखा मार देंगे

बिहार जाने के लिए सूरत रेलवे स्टेशन पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब, भगदड़ में 1 की मौत, 4 बेहोश

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -