वैज्ञानिक पता लगायेगे गंगा का उद्गम स्थल
वैज्ञानिक पता लगायेगे गंगा का उद्गम स्थल
Share:

भारत की सबसे पवित्र नदी कहे जाने वाली गंगा नदी का उद्गम हमारे पुराणो के हिसाब से कैलाश पर्वत से हुआ है। मान्यताओ के अनुसार कैलाश पर्वत पर भगवान शिव का वास था। और शिव की जटाओ में गंगा का वास था। गंगा का व्याख्यान हमारे धार्मिक गर्न्थो में विस्तार से किया था। शास्त्रो के अनुसार गंगा नदी हमारे पाप हरती है। अब भारतीय वैज्ञानिक यह पता लगाने की कोशिश कर रहे है की क्या सही में गंगा का उद्गम कैलाश पर्वत से हुआ है या फिर और कही से।

भारतीय वैज्ञानिको ने कई महान उपलब्धिया हासिल कर ली हो लेकिन अब वे गंगा नदी के उस रहस्य के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे है जिससे हम आज तक अनजान थे । क्या सही में गंगा की उत्पति कैलाश पर्वत से हुई है। हमारे वैज्ञानिक इसी खोज में लग गए है की गंगा कहा से उत्तपन हुई है। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने गंगा पर विचार कर नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ हाइड्रोलाॅजी के वैज्ञानिकों से कहा है कि वे गंगा नदी के उद्गम स्थान का पता मालूम करे।

हमारे वैज्ञानिको के लिए यह काफी चुनौती का कार्य है। वैज्ञानिको ने बताया है की इस मिशन पर वाटर आइसोटोप्स ट्रेसर नामक तकनीक का प्रयोग किया जायेगा। पुराणो के अनुसार गंगा गंगोत्री के प्रमुख स्थान गोमुख से होती हुई आगे बढ़ती है। हमारे ग्रंथो में कहा गया है की गंगा का मानसरोवर से काफी गहरा रिश्ता है।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -