सावन महीने पर करें इन 11 चमत्कारी मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान शिव
सावन महीने पर करें इन 11 चमत्कारी मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान शिव
Share:

भगवान महादेव को अतिप्रिय श्रावण यानि सावन का महीना 4 जुलाई से आरम्भ होने वाला है। सावन महीने को शिव भक्ति के लिए जाना जाता है। इस के चलते चारों ओर भोले बाबा के नाम की गूंज सुनाई देती है। इसके चलते शिव भक्त पूरी तरह से शिव की साधना में लीन होते हैं। कहा जाता हैं कि माता पार्वती ने भी शिव जी को पति के रूप में पाने के लिए सावन महीने में ही कठोर तप किया था तथा उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान महादेव ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया। लिहाजा अच्छे वर की प्राप्ति के लिए इस महीने में भगवान महादेव की पूजा-अर्चना अवश्य करनी चाहिए। साथ ही मनचाहा वरदान, सुख-समृद्धि, धन, नौकरी, विवाह, प्रेम के लिए आपको सावन माह के चलते कुछ मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए। तो सावन के शुभ अवसर पर आप भी पढ़ें ये खास मंत्र। 

इन मन्त्रों का जप करने से होगी शुभ फलों की प्राप्ति:-
* हर प्रकार का सुख और वैभव पाने के लिए आपको शिवजी के अघोर मंत्र का नित्य 11 बार जाप करना चाहिए। मंत्र है- ‘ऊँ अघोरेभ्यो अथघोरेभ्यो, घोर घोर तरेभ्यः। सर्वेभ्यो सर्व शर्वेभ्यो, नमस्ते अस्तु रूद्ररूपेभ्यः’।।
* शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी पाने के लिए आपको भगवान महादेव के इस मंत्र का नित्य 51 बार जप करना चाहिए।  मंत्र है- ‘ऊँ शं शंकराय भवोद्भवाय शं ऊँ नमः’
* जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बनाए रखने के लिए आपको महादेव के इस मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ‘ऊँ शिवाय नमः ऊँ’
* अपने बिजनेस की गति बढ़ाने के लिए साथ ही आप चाहते हैं कि आपका कारोबार दूसरे शहरों तक जाये तो सावन महीने के चलते रोजाना आपको भगवान शिव के इस मंत्र का 216 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ‘ऊँ शं शिवाय शं ऊँ नमः’
* नौकरी में पदोन्नति के साथ सैलरी में वृद्धि पाना चाहते हैं तो सावन महीने के चलते आपको भगवान शंकर के इस मंत्र का प्रतिदिन 21 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ‘नमामिशमीशान निर्वाण रूपं विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं’।।
* अपने स्वास्थ को उत्तम बनाए रखने के लिए या बहुत पहले से चली आ रही स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी से छुटकारा पाने के लिए सावन महीने के दौरान आपको शिव जी के त्र्यम्बक मंत्र का नित्य 31 बार जप करना चाहिए। मंत्र है - ‘ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥' 
* अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए सावन महीने के चलते आपको भगवान महादेव के इस मंत्र का नित्य रूप से 51 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ‘ऊँ शं भवोद्भवाय शं ऊँ नमः’।।
* मनचाहा वर या बधू पाने के लिए सावन महीने के चलते आपको महादेव के इस मंत्र का प्रतिदिन 11 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ‘निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं। चिदाकाश माकाश वासं भजेऽहं’।।
* अपने करियर में एक ऊंचा मुकाम पाने के सावन महीने के चलते आपको महादेव के इस मंत्र का प्रतिदिन 111 बार जप करना चाहिए।  मंत्र है- ‘ऊँ शं विश्वरूपाय अनादि अनामय शं ऊँ’
* ऑफिस में बैक-बाइटिंग से बचने के लिए सावन महीने के चलते आपको भगवान शंकर के इस मंत्र का 21 बार रोजाना जप करना चाहिए। मंत्र है- ‘ऊँ क्लीं क्लीं क्लीं वृषभारूढ़ाय वामांगे गौरी कृताय क्लीं क्लीं क्लीं ऊँ नमः शिवाय’।।
* अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों से अच्छे रिश्ते बनाए रखने के लिए सावन महीने के चलते आपको भगवान महादेव के इस मंत्र का प्रतिदिन 366 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ‘ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ’।।

दुनिया का एक ऐसा मंदिर जिसकी अनोखी है महिमा

आज देवशयनी एकादशी पर अपनाएं ये अचूक उपाय, होगी धनवर्षा

कब है गुरु पूर्णिमा? यहाँ जानिए तिथि और महत्व

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -