JNU के हड़ताली छात्र सौरभ शर्मा की बिगड़ी हालत
JNU के हड़ताली छात्र सौरभ शर्मा की बिगड़ी हालत
Share:

नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में कथिततौर पर देशविरोधी नारेबाजी में शामिल और छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के साथी सौरभ शर्मा की तबियत बिगड़ गई है। दरअसल सौरभ शर्मा विश्वविद्यालय में अपनी मांग को लेकर हड़ताल पर थे। माना जा रहा है कि उन्हें डिहाइड्रेशन हो गया। तबियत खराब हो जाने के बाद उन्हें चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।

दरअसल सौरभ का ग्लूकोज़ कम हो गया है। इसके पूर्व यह बात भी सामने आई थी कि कन्हैया कुमार की भी डिहाईड्रेशन को लेकर तबियत खराब हो गई थी। सौरभ शर्मा की हालत बिगड़ने पर उन्हें चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उन्हें उपचार दिया गया।

सौरभ की तबियत खराब हो जाने पर अन्य हडताली विद्यार्थियों की चिकित्सकीय जांच की गई। उल्लेखनीय है कि सौरभ को समर्थन देने के लिए फिल्म बद्धा इन ए ट्रैफिक जाम के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों से भेंट की उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -