रमजान के लिए सऊदी अरब ने बनाए नए नियम, अजान की रिकॉर्डिंग पर भी लगी रोक
रमजान के लिए सऊदी अरब ने बनाए नए नियम, अजान की रिकॉर्डिंग पर भी लगी रोक
Share:

इस्लामी राष्ट्र सऊदी अरब ने रमजान माह के चलते मस्जिदों के भीतर इफ्तार आयोजित करने पर पाबंदी लगा दी है। सऊदी अरब सरकार ने कहा है कि कोई भी इमाम मस्जिद के अंदर इफ्तार आयोजित नहीं करेगा। इसके साथ ही इफ्तार के लिए चन्दा लेने पर भी पाबंदी लगाई गई है। हाल ही में सऊदी अरब सरकार के इस्लामिक मामलों के मंत्रालय ने एक आदेश जारी करके आगामी रमजान महीने के लिए निर्देश जारी किए हैं। सऊदी अरब की सारी मस्जिदों का नियंत्रण इसी मंत्रालय के पास है। 

मंत्रालय ने कहा है कि रोजा समाप्त होने के पश्चात् शाम को आयोजित किए जाने वाले इफ्तार से मस्जिदों की साफ़ सफाई पर फर्क पड़ता है, मस्जिदों को साफ़ रखने के लिए इन इफ्तारों को यहाँ नहीं बल्कि अन्य जगहों पर आयोजित किया जाए। इफ्तार आयोजित करने के पश्चात् तुरंत इस स्थान की सफाई करवा दी जाए। मंत्रालय ने कहा है इन मस्जिदों में इफ्तार आयोजित करने के लिए यहाँ के इमाम किसी भी तरह का चन्दा ना इकट्ठा करें। मंत्रालय ने यह भी आदेश दिया है कि मस्जिदों के भीतर लगे कैमरे से अजान कर रहे मुस्लिमों एवं इमाम की रिकॉर्डिंग ना की जाए, ना ही उनका फोटो खींचा जाए। इसका प्रसारण भी अन्य किसी मीडिया माध्यम से ना हो। मंत्रालय ने यह भी बोला है कि मस्जिदों के अंदर भिखारियों को भीख माँगने से भी रोका जाए। मंत्रालय ने बीते साल भी ऐसे ही आदेश जारी किए थे।

गौरतलब है कि आगामी 11 मार्च से रमजान का महीना शुरू हो रहा है जिसमें मुस्लिम रोजा रखते हैं। इस के चलते मुस्लिम भोर में खाते पीते हैं तथा फिर शाम में इफ्तार करते हैं। दिन में वह कुछ नहीं खाते। इसके अतिरिक्त रोजे के चलते और भी कुछ नियम मानने होते हैं। सऊदी अरब से ही इस्लाम का आरम्भ हुआ था। हालाँकि, पिछले कुछ वक़्त से यहाँ बहुत बड़े परिवर्तन हो रहे हैं। सऊदी के वर्तमान पीएम एवं क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान बड़े परिवर्तन कर रहे हैं। वह ऐसे कई नियम समाप्त कर रहे हैं जो कि आधुनिक सोच से मेल नहीं खाते। इसमें महिलाओं को गाड़ी चलाने की अनुमति देने जैसे फैसले सम्मिलित हैं।

MP के इन 2 मासूम छात्रों ने जीता दिल, रास्ते में मिलें हजारों रुपए के नोट लेकर पहुंच गए थाने

'हथियार लेकर आ रहे किसान', किसानों आंदोलन पर बोले त्रिवेंद्र सिंह रावत

'ऐसा बेटा मर जाए, उसे फांसी की सजा हो जाए', UP पुलिस पेपर लीक मामले में बोले आरोपी नीरज के पिता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -