तमाम अटकलों के बाद सामने आया संजय शुक्ला का यह बयान, अफवाओं को नकारते हुए कही ये बड़ी बात
तमाम अटकलों के बाद सामने आया संजय शुक्ला का यह बयान, अफवाओं को नकारते हुए कही ये बड़ी बात
Share:

इंदौर/ब्यूरो। विधायक संजय शुक्ला की अयोध्या यात्रा के बाद ऐसी अटकले लगाई जा रही है की शुक्ला भाजपा में शामिल  हो सकते है। सियासत में फिर दलबदल के बयान सुर्खियों में है। इसकी वजह है कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला का एक बयान है। 

आपको बता दे की संजय शुक्ल ने मोदी को जन्मदिन पर बधाई, अयोध्या यात्रा पर भेजे जत्थे:-शुक्ला ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। इस माह में अपनी विधानसभा के लोगों को लेकर अयोध्या यात्रा पर गए। नगर निगम चुनाव के पहले भी उन्होंने अपनी ओर से कई जत्थे अयोध्या भेजे। इससे पहले भी वे कई बार कांग्रेस पार्टी की लीक से हटकर लोगों को राम मंदिर दर्शन और अयोध्या यात्रा करवा चुके हैं। 

शुक्ला बोले; अफवाहों पर ध्यान न दें, मैं कांग्रेस के ही साथ:-उधर, संजय शुक्ला ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री को जन्मदिन पर बधाई देना और उनकी लिए लंबी आयु की कामना करना, यह कोई गलत नहीं किया मैंने। यह सब फालतू की अफवाहें उड़ रही हैं। कांग्रेस ने मुझे पार्षद का टिकट दिया, एनएसयूआई का अध्यक्ष बनाया, मुझे विधायक बनाया, महापौर का टिकट दिया, मैं कांग्रेस पार्टी में हूं और उसमें ही रहूंगा। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है, लेकिन भाजपा का कोई ध्यान नहीं है। जो कुछ अच्छा हुआ तो उसे अपनी उपलब्धि बताती है। भाजपा का काम ही कांग्रेस को बदनाम करना है।

'राजभर बस्ती में ही नहीं जा सकता ओपी राजभर..', क्या सुभासपा प्रमुख के बुरे दिन आ गए ?

Video: बेबी शॉवर पार्टी में पति की हरकत देख बोलीं बिपाशा, पापा बनने वाले हैं लेकिन...

अगर शरीर में दिख रहे हैं ये लक्षण तो आपको हो गया मधुमेह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -