फिर मुश्किलों में घिरे संजय राउत, दर्ज हुई FIR
फिर मुश्किलों में घिरे संजय राउत, दर्ज हुई FIR
Share:

मुंबई: शिवसेना (उद्धव) के मुखपत्र 'सामना' में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित एक आपत्तिजनक आर्टिकल पर विवाद बढ़ गया है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी नेता ने यवतमाल में राज्यसभा सांसद संजय राउत के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। संजय 'सामना' के संपादक भी हैं। पुलिस के अनुसार, यवतमाल में भारतीय जनता पार्टी के संयोजक नितिन भुटाडा ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। 

उन्होंने 'सामना' के कार्यकारी संपादक राउत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। शिकायत के मुताबिक, नितिन भुटाडा ने दावा किया है कि संजय राउत ने 11 दिसंबर को 'सामना' में पीए, नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक आर्टिकल लिखा था। पुलिस ने बताया कि इस आर्टिकल के माध्यम से विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने का आरोप है। मामले में उमरखेड़ पुलिस स्टेशन में संजय राउत के खिलाफ धारा 153 (ए), 505 (2) और 124 (ए) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि पीएम नरेंद्र मोदी पर बेबुनियाद एवं भ्रामक आरोपों से वैश्विक स्तर पर देश की छवि खराब हो रही है। इसी कारण भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक नितिन भूतड़ा ने महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में उमरखेड़ थाने में संजय राउत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। 

राजस्थान का CM कौन ? MP-CG में चौंकाने के बाद भाजपा के अगले फैसले पर सियासी पंडितों की नज़र

'सभी राजनितिक कार्यक्रम निलंबित..', 370 पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद महबूबा मुफ़्ती की पार्टी ने किया बड़ा ऐलान

अपने राज्यपाल पर ही हमला करवा रहे केरल के सीएम पिनाराई विजयन ? गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने खुद किया दावा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -