BJP IT सेल के सदस्य ने किया ट्वीट, देशद्रोहियों को शूट करने की की अपील
BJP IT सेल के सदस्य ने किया ट्वीट, देशद्रोहियों को शूट करने की की अपील
Share:

अहमदाबाद​ : भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल की गुजरात इकाई के सदस्य ने विवादास्पद ट्वीट किया है। जुनागढ़ में कार्य करने वाले संजय राठौड़ ने ट्वीट करते हुए कहा कि जो विद्यार्थी और शिक्षक देशद्रोही नारेबाजी कर रहे हैं विरोध कर रहे हैं उन्हें गोली मार देना चाहिए। इससे यह विषय बंद हो जाएगा। इस मेसेज को हैशटैग वेकअप इंडिया पर ट्वीट किया गया। संजय राठौड़ ने ट्वीट किया और कहा कि देशद्रोही जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के विद्यार्थी और प्रोफेसर्स को गोली मार देना चाहिए। जिससे यह विषय समाप्त हो जाएगा। परेशानी की बात यह है कि उनकी सरकार श्वानों को मारने की अनुमति नहीं देती है। इस मामले में हैश टैग दिया गया हैश वैक अप इंडिया।

हालांकि बाद में संजय ने ये ट्वीट डिलीट कर दिए। कहा गया कि इस सप्ताह दिल्ली पुलिस ने ऐसे व्यक्ति को पकड़ लिया था जिसने देशद्रोह के आरोप और जवाहरलाल नेहरू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर इनाम घोषित किया था। संजय का कहना था कि देश के लोगों जागो नहीं तो काफी देर हो जाएगी। ऐसी कई शक्तियां हैं जो देश को तोड़ना चाहती हैं। ऐसी शक्तियां एंटी नेशनल लोगों को फंड प्रदान कर रही हैं तो दूसरी ओर मीडिया को पैसे दे रही हैं।

राठौड़ ने इस मामले में यह भी लिखा कि “कल से जो 10 आतंकवादी गुजरात में घुसे हैं। उनमें से कौन किसका बेटा, बेटी, बहू है। ये अभी तय हो जाना चाहिए। बाद में इशरत जहां की तरह लफड़ा नहीं चाहिए।”

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 9 फरवरी को आयोजित किए गए समारोह में अफजल गुरू का समर्थन किया गया तो दूसरी ओर देशविरोधी नारेबाजी की गई। अफजल गुरू और जम्मू - कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के को - फाउंडर मकबूल भट की याद में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसे कल्चरल इवेंट का नाम दिया गया।

साबरमती होस्टल के सामने शाम करीब 5 बजे इस कार्यक्रम में कुछ लोगों ने देश विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान अफजल गुरू और कश्मीर को लेकर आज़ादी मांगे जाने को लेकर नारेबाजी की गई। इस नारेबाजी में अनिर्बान, उमर खालिद और कन्हैया कुमार का नाम सामने आया। इसके बाद कन्हैया कुमार को पकड़ लिया गया जबकि उमर खालिद और अनिर्बान फरार हो गए। इन आरोपियों ने बाद में खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -