'जिनको हिंदी से आपत्ति है, वो देश छोड़कर चले जाएं...', भाषा विवाद पर योगी के मंत्री का बड़ा बयान
'जिनको हिंदी से आपत्ति है, वो देश छोड़कर चले जाएं...', भाषा विवाद पर योगी के मंत्री का बड़ा बयान
Share:

लखनऊ: पूरे देश में हिंदी भाषा को लेकर विवाद जारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमें संवाद के लिए हिंदी का इस्तेमाल अधिक से अधिक करना चाहिए। इस बयान के बाद कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आई। हाल ही में अजय देवगन और दक्षिण के फिल्म अभिनेता सुदीप किच्चा के बयान भी चर्चाओं में हैं। इसी क्रम में अब उत्तर प्रदेश के मंत्री डॉ संजय निषाद ने कहा कि जिन लोगों को हिंदी से आपत्ति है, उन्हें भारत छोड़ देना चाहिए। 

संजय निषाद ने कहा है कि, 'जो लोग भारत में रहना चाहते हैं, उन्हें हिंदी से प्यार करना होगा। यदि आपको हिंदी पसंद नहीं है, तो यह मान लिया जाएगा कि आप विदेशी हैं या विदेशी ताकतों से जुड़े हुए हैं। हम सभी क्षेत्रीय भाषाओं का सम्मान करते हैं, मगर यह देश एक है और भारत का संविधान कहता है कि भारत 'हिंदुस्तान' है, जिसका मतलब हिंदी बोलने वालों का स्थान है।' उन्होंने कहा कि, 'हिंदुस्तान उन लोगों के लिए नहीं है, जो हिंदी पर ऐतराज करते हैं। उन्हें इस देश को छोड़कर कहीं और जाना चाहिए।'

संजय निषाद ने आगे कहा कि, 'मेरे मन में सभी क्षेत्रीय भाषाओं का सम्मान है, मगर हिंदी कानून के मुताबिक राष्ट्रभाषा है। कानून का उल्लंघन करने वाले को सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए। चाहे वह कितना भी बड़ा राजनेता या कद्दावर शख्स ही क्यों न हो।'

'BJP की वजह से ही जिन्दा हैं मायावती...', भाजपा सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान

भाजपा पर पूर्व CM का हमला, बोले- 'BJP नेता राम नाम जपने के बजाए दिग्विजय नाम जपते हैं...'

'मुस्लिमों पर लागू न करें समान नागरिक संहिता...', मोदी-योगी को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की चिट्टी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -