सानिया ने कहा मेरी जीत से अन्य लड़कियों को जीतने के लिए प्रेरणा मिलेगी
सानिया ने कहा मेरी जीत से अन्य लड़कियों को जीतने के लिए प्रेरणा मिलेगी
Share:

भारतीय महिला खिलाडी सानिया मिर्जा ने विंबलडन का महिला डबल्स खिताब जीतने के बाद कहा की मेरी यह जीत भारत में कई और लड़कियों के जीवन में उन्हें बड़े लक्ष्य बनाने के लिए प्रेरित करेगा. सानिया और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की शीर्ष वरीय जोड़ी को फाइनल में एकाटेरिना मकारोवा और एलेना वेस्नीना की रूस की जोड़ी को 5-7, 7-6, 7-5 से हराने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा था। सानिया ने कहा किसी अन्य के लिए प्रेरणा बनना बहुत ही अहम है. मै जीतने के उद्देश्य से मैदान में उतरती हूँ. उम्मीद है की इस जीत से अन्य लड़कियों को जीतने के लिए प्रेरणा मिलेगी. पूरे मैच के दौरान विरोधी जोड़ी ने शानदार सर्विस की लेकिन सानिया ने कहा कि अपने ऊपर विश्वास के कारण ही उनकी जोड़ी जीतने में सफल रही। सानिया ने कहा, 'यहां तक कि जब हम मैच में पिछड़ रहे थे तब भी हमें पता था कि हम अपना सब कुछ झोंक रहे हैं। हम दोनों को अपने ऊपर विश्वास था।

सानिया ने कहा कि 2-5 के स्कोर पर भी हमें नहीं लगा कि हम पिछड़ रहे हैं और मैच से बाहर हो चुके हैं। हमें सिर्फ एक ब्रेक की जरूरत थी और अंत में ऐसा ही हुआ। हम वर्षों तक अपने जीवन में इन्हीं लम्हों के लिए काम करते हैं। हम इसके लिए ही खेलते हैं। हम मैच जीतकर गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। सानिया ने कहा की मैच के दौरान हमारी विरोधी रूस की जोड़ी भी अच्छा प्रदर्शन कर रही थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -