WTA फाइनल्स में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया सानिया ने : नवरातिलोवा
WTA फाइनल्स में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया सानिया ने : नवरातिलोवा
Share:

सिंगापुर : सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त महिला टेनिस जोड़ी भारतीय मशहूर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की दिग्गज टेनिस स्टार मार्टिना हिंगिस ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आक्रामक प्रदर्शन करके प्रतिष्ठित WTA फाइनल्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस शानदार खिताबी जीत दर्ज करने के बाद सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस को महान महिला टेनिस खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा ने रविवार को बधाई दी और कहा कि सानिया मिर्जा ने इस टूर्नामेंट में श्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाया। 

भारतीय मशहूर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की दिग्गज टेनिस स्टार मार्टिना हिंगिस ने 1 घंटे 7 मिनट में कार्ला सुआरेज नैवरो और गारबाइन मुगुरुजा की आठवीं वरीय जोड़ी को 6-0, 6-3 से करारी हार का सामना कराया। इस जोड़ी ने साल का अपना नौवां खिताब जीता। यह जोड़ी इस साल 10वीं बार फाइनल में पहुंची थी।

विजेता ट्रॉफी सनिया और मार्टिना को देने के बाद नवरातिलोवा ने ट्वीट किया, " सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस ने विश्व नम्बर-1 की हैसियत के साथ पूरा न्याय किया। खासतौर पर भारतीय मशहूर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने बेहतरीन खेल दिखाया।"

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -