विंबलडन : सेमीफाइनल में पहुंची सानिया-मार्टिना की जोड़ी
विंबलडन : सेमीफाइनल में पहुंची सानिया-मार्टिना की जोड़ी
Share:

भारत की अग्रणी महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस गुरुवार को उम्दा प्रदर्शन करते हुए ग्रास कोर्ट ग्रैंड स्लैम विंबलडन के महिला युगल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। सानिया इससे पहले 2011 में एलेना वेस्नीना के साथ इस प्रतिष्ठित आयोजन के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। इस तरह सानिया ने इस टूर्नामेंट में अपने अब तक के श्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी की। सानिया और मार्टिना की शीर्ष वरीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया की कासे डालाक्वा और कजाकिस्तान की यारोस्लावा श्वेदोवा को 7-5, 6-3 से हराया। कोर्ट-3 पर हुआ यह मुकाबला एक घंटे 19 मिनट चला।

सानिया और मार्टिना ने मैच की आक्रामक शुरुआत की और 27 में से 20 फर्स्ट सर्व प्वाइंट हासिल किए लेकिन विपक्षी खिलाड़ियों ने जोरदार वापसी की और ब्रेक प्वाइंट हासिल किया। इससे हालांकि उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ क्योंकि सानिया-मार्टिना ने दो बार उनकी सर्विस ब्रेक करते हुए सेट 7-5 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में शीर्ष वरीय जोड़ी अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप खेली। इस सेट में दो बार विपक्षी खिलाड़ियों की सर्विस ब्रेक करने के बाद सानिया और मार्टिन को विपक्षी खिलाड़ियों की खराब सर्विस का भी फायदा मिला।

सानिया और मार्टिना ने तीसरे दौर के मुकाबले में स्पेन की अनाबेल मेडिना गेरिग्वेज और एरांता पारा सांतोंजा को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का किया था। उससे पहले सानिया और मार्टिना ने पहले दौर में चीन की झेंग साएसाए और कजाकिस्तान की जरीना दियास को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराया था और फिर दूसरे दौर में इस जोड़ी ने जापान की किमिको दाते क्रूम और इटली की फ्रांसिस्का शियावोन को 6-0, 6-1 से हराया। सेमीफाइनल में सानिया और मार्टिना का सामना अमेरिका की राक्वेल कोप्स जोंस और अबीगेल स्पीयर्स की जोड़ी से होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -