साँची ने बृज पेड़ा और बेसन के लड्डू किये लांच
साँची ने बृज पेड़ा और बेसन के लड्डू किये लांच
Share:

भोपाल/ब्यूरो।  पशुपालन मंत्री  प्रेम सिंह पटेल  ने आज भोपाल दुग्ध संघ परिसर में साँची के नये उत्पाद- गाय का घी, बृज पेड़ा और बेसन के लड्डू लांच किये। मंत्री श्री पटेल ने साँची के उत्पादों को लोगों तक पहुँचाने के लिये चलित साँची पार्लर का लोकार्पण भी किया। इसका फायदा उन क्षेत्रों को भी मिलेगा जहाँ साँची पार्लर नहीं हैं। अपर मुख्य सचिव पशुपालन एवं डेयरी श्री जे.एन. कंसोटिया, प्रबंध संचालक स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन  तरूण राठी सहित साँची की नव-नियुक्त ब्रांड एम्बेसडर मेघा परमार भी उपस्थित थी।

मंत्री पटेल ने कहा कि साँची के उत्पाद- दूध, दही, मट्ठा, घी, श्रीखंड, सुगंधित दूध आदि की प्रदेश में काफी माँग है। राखी के त्यौहार की मिठास बढ़ाने के लिये आज भोपाल दुग्ध संघ का गाय का घी, बृज पेड़ा और ग्वालियर दुग्ध संघ के बेसन के लड्डू शुरू किये गये हैं। उन्होंने एवरेस्ट फतह करने वाली मध्यप्रदेश की बेटी सुश्री मेघा परमार को प्रदेश का गौरव बढ़ाने और साँची ब्रांड एम्बेसडर बनने पर बधाई दी। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि साँची के उत्पाद भी अपरोक्ष रूप से किसानों की ही देन है।अपर मुख्य सचिव श्री कंसोटिया ने कहा कि साँची देश का माना हुआ ब्रांड है।  मेघा परमार के जुड़ने से इसका और अधिक विकास होगा। उत्पादों की लोकप्रियता देखते हुए प्रदेश के सभी दुग्ध संघ नये उत्पाद ला रहे हैं। प्रबंध संचालक  राठी ने कहा कि प्रदेश में ऐसे 100 साँची पार्लर संचालित किये जायेंगे। साँची पार्लर्स से गत वर्ष 37 मीट्रिक टन मिठाई का विक्रय हुआ। इस वर्ष 50 मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी  तिवारी ने बताया कि साँची के उत्पाद रक्षा विभाग, स्कूल कॉलेज में भी जाते हैं। एफसीसीआई के हाल में किये गये ऑडिट में साँची उत्पाद को 100 में 96 अंक प्राप्त हुए हैं।

मेघा परमार ने कहा कि वह खुद किसान परिवार से आती हैं। साँची से जुड़े उनके पिता की मुख्य आमदनी डेयरी व्यवसाय से ही होती थी। इस ऊँचाई तक पहुँचने में साँची से हुई आमदनी की मुख्य भूमिका है। उन्होंने कहा कि बचपन से पिता के साथ साँची के टेंकर, दूध संकलन की प्रक्रिया आदि देखती आ रही थी, आज ब्रांड एम्बेसडर बनने पर बहुत सौभाग्‍य महसूस कर रही हूँ।

साँची गौ घी का मूल्य एक लीटर 630 रूपये, मथुरा पेड़े की तर्ज पर बने बृज पेड़े 220 रूपये प्रति 500 ग्राम और बेसन का लड्डू 200 रूपये प्रति 500 ग्राम निर्धारित किया गया है। घी की शेल्फ लाइफ 6 माह और लड्डू और पेडे़ की एक माह होगी। जल्दी ही श्रीखंड लाइट की लांचिंग की जाएगी।


संचालक डॉ. आर.के. मेहिया, प्रबंध संचालक राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम, श्री एच.बी.एस. भदौरिया भोपाल दुग्ध संघ के सीईओ श्री आर.पी.एस. तिवारी कार्यक्रम में उपस्थित थे। साँची के वितरक, पार्लर, बूथ रिटेल एजेंट, होटल आदि के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

तिरंगा अभियान पर कलेक्टर ने की यह अपील

नर्मदा में फहराया तिरंगा, कुछ ऐसा रहा नज़ारा

पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ा मादक पदार्थ तस्कर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -