शुभ नहीं होता हथेली के अंदर बंद हो जाने वाला हर तिल, जानिए यहाँ
शुभ नहीं होता हथेली के अंदर बंद हो जाने वाला हर तिल, जानिए यहाँ
Share:

आज के समय में कई लोगों के शरीर पर तिल होते हैं लेकिन वह उन तिलों का मतलब नहीं जानते। ऐसे में अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं शरीर के अंगों पर तिल होने का मतलब। आइए जानते हैं। जी दरसल सामुद्रिक शास्त्र में तिलों को जीवन में होने वाली घटनाओं से जोड़कर देखा जाता है। कहा जाता है कि शरीर के तिल व्यक्ति की लाइफ के बारे में बहुत कुछ बता सकते हैं। आप सभी को बता दें कि तिल शुभ है या अशुभ इस बात का पता तिल के मौजूदा स्थान से लगता है। आप सभी ने सुना होगा कि हथेली के अंदर अगर तिल बंद हो जाए तो ये शुभ माना जाता है। हालाँकि ऐसा नहीं है कि हथेली के अंदर बंद हो जाने वाला हर तिल शुभ हो। आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं।

अनामिका उंगली पर तिल होना: कहा जाता है अनामिका उंगली पर तिल होने का मतलब है कि व्यक्ति को सरकारी क्षेत्रों में लाभ मिलेगा और समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। इसी के साथ रिंग फिंगर यानि अनामिका उंगली के नीचे सूर्य पर्वत पर तिल होने का मतलब है कि आपको सामाजिक और सरकारी क्षेत्रों में समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। किसी वजह से से समाज में आपकी छवि खराब हो सकती है और बिना किसी गलती के पुलिस और अदालती मामलों में आपको उलझना पड़ सकता है।

चंद्र पर्वत पर तिल: कहा जाता है हथेली में चंद्र पर्वत पर त‌िल का ‌न‌िशान होना भी शुभ नहीं माना जाता है। जी दरअसल ऐसे लोगों का मन अकसर अस्थिर और अशांत रहता है। ऐसे व्यक्ति प्यार में अकसर धोखा खा जाते हैं। इन लोगों की शादी भी देर से होती है।

छोटी उंगली पर तिल का होना: कहा जाता है छोटी उंगली पर तिल होने से व्यक्ति को आपार धन संपत्ति मिलती है, हालाँकि उसको जीवन में कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।

मध्यमा उंगली पर तिल: कहा जाता है बीच वाली उंगली पर तिल के होने से व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है लेकिन इस उंगली के नीचे तिल का होना शुभ नहीं माना जाता है। जी दरअसल ऐसे लोगों का भाग्य साथ नहीं देता और ऐसे लोगों को जीवन भर संघर्ष करना पड़ता है।

आज इन राशिवालों को मिलेगी नौकरी, इनकी बढ़ेगी आय

आज इन राशिवालों को होगा खास लाभ, होगा धन का आगमन

इन राशिवालों को प्रभावित करेगा मंगल राशि परिवर्तन, जानिए कीन्हे और कब?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -