नेशनल हेराल्ड मामले की जांच पर कांग्रेस विरोध के बहाने दंगा और बवाल करने की कोशिश कर रही है: संबित पात्रा
नेशनल हेराल्ड मामले की जांच पर कांग्रेस विरोध के बहाने दंगा और बवाल करने की कोशिश कर रही है: संबित पात्रा
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। वहीं इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे से लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तक पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अशोक गहलोत द्वारा दिए गए दुष्कर्म और महिलाओं के बयान पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। जी दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रहे हैं। देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चल रही है। हमारा इस पर करप्शन को लेकर जीरो टॉलरेंस नारा है। नेशनल हेराल्ड मामले की जांच पर कांग्रेस विरोध के बहाने दंगा और बवाल करने की कोशिश कर रही है।''

इसके अलावा उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा कि, '2013 का ये केस है। वहीं, 1960 में कांग्रेस के अंदर ही, चार बार के उत्तर प्रदेश के रहे मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्ता की एक किताब छपी है। उन्होंने अपनी इस किताब में लिखा है, नेशनल हेराल्ड की फंडिंग को लेकर कई प्रकार के सवाल उठते हैं। ये अखबार, जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी को महिमामंडित करने के लिए है और इसकी फंडिंग में गड़बड़ है। उन्होंने आगे कहा कि, अगर कोई एजेंसी इसकी फंडिंग की जांच कर ले तो बहुत बड़ा खुलासा हो जाएगा।'

इसके अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संबित पात्रा ने आगे बात करते हुए अशोक गहलोत के उस बयान की भी निंदा की जिसमें उन्होंने दुष्कर्म और महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। जी दरअसल अपने बयान में उन्होंने कहा कि, उनका बयान महिलाओं के लिए असंवेदनशील है।

धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, तो क्या खत्म होने वाला है कोरोनावायरस?

'मैं निर्दोष हूं और ये साबित कर के रहूंगी', सारा अली खान के पोस्ट ने मचाया बवाल

साजिश के तहत हुई सोनाली फोगाट की हत्या, PA सुधीर सांगवान ने कबूला जुर्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -