चुनाव से पहले BJP को लगा बड़ा झटका, अब इस नेता ने थामा कांग्रेस का दामन
चुनाव से पहले BJP को लगा बड़ा झटका, अब इस नेता ने थामा कांग्रेस का दामन
Share:

नीमच: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही महीनों का वक़्त शेष है। इस वर्ष के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है। जिसके लिए पार्टियां युद्ध स्तर पर काम कर रहीं है। पिछले दिन बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश भाजपा ने 39 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट के जारी होने के बाद से उम्मीदवारों ने कमर कस ली है तथा चुनावी मैदान में कूद गए है। मगर आज शुक्रवार 18 अगस्त को राज्य भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दिग्गज ने आज पार्टी का दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थान लिया है।

भाजपा की पहली प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद नीमच जिले में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य समंदर पटेल ने आज का दामन थाम लिया है। कांग्रेस प्रदेश दफ्तर पहुंचे समंदर पटेल को PCC प्रमुख कमलनाथ ने सदस्यता दिलाई। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पटेल ने भाजपा से इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के पश्चात् समंदर पटेल ने कांग्रेस में सम्मिलित होने की घोषणा की थी।

नीमच जिले से भाजपा के प्रदेश प्रभारी रहे समंदर पटेल ज्योतिरादित्य सिंधिया के बहुत नजदीकी माने जाते है। उन्होंने पिछला 2018 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस से बागी होकर लड़ा था। समंदर पटेल के बागी होने की वजह से कांग्रेस को 2018 में जावद से हार मिली थी। जावद लगभग 4 हजार मतों से कांग्रेस को हार का साना करना पड़ा था। समंदर पटेल को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सिर्फ 33 हजार के लगभग वोट मिले थे।

'अगर हमारी सरकार बनी तो सरकारी नौकरियों के पद निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ भरे जाएंगे', दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान

950 करोड़ का चारा घोटाला, लालू यादव को हुई थी 14 साल की जेल, लेकिन कपिल सिब्बल ने दिलवा दी जमानत और अब..

'हम सामूहिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ते हैं..', भाजपा कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -