'मुलायम यादव को भारत रत्न मिले..', पीएम मोदी से सपा की मांग
'मुलायम यादव को भारत रत्न मिले..', पीएम मोदी से सपा की मांग
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के देहांत के बाद उनके लिए भारत रत्न (Bharat Ratna) की माँग उठी है। यह माँग सपा के संभल से MLA नवाब इकबाल महमूद ने की है। सपा MLA महमूद ने कहा है कि मुलायम सिंह यादव देश के नेता थे। हर पार्टी के लोग नेताजी का सम्मान करते थे और आज भी करते हैं। उन्होंने सबको जोड़ने का काम किया। ऐसी शख्सियत को ‘भारत रत्न’ दिया जाना चाहिए। उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी से इस मांग पर विचार करने के लिए कहा है।

इसके पहले सपा के प्रवक्ता आईपी सिंह ने बुधवार (12 अक्टूबर 2022) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखते हुए नेताजी के नाम से विख्यात मुलायम सिंह को भारत रत्न दिए जाने की माँग की थी। आईपी सिंह ने अपने पत्र में कहा था कि ‘धरती पुत्र’ मुलायम सिंह भारत रत्न की शोभा बढ़ाएँगे। उन्होंने अपने पत्र में लिखा था कि मुलायम को भारत रत्न देने से हर उस इंसान को हिम्मत मिलेगी, जो शोषण के खिलाफ आवाज उठाना चाहता है। उन्होंने कभी अपनी जमीन नहीं छोड़ी और ताउम्र गरीबों के कल्याण की सियासत करते रहे।

इसके साथ ही आईपी सिंह ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का नाम भी मुलायम सिंह के नाम पर रखने की माँग की। उन्होंने कहा कि नेताजी के नाम पर इस एक्सप्रेस-वे का नाम ‘धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव’ रखा जाना चाहिए। बता दें कि, यह पहली दफा नहीं है, जब मुलायम सिंह यादव के लिए भारत रत्न देने की माँग की गई हो। वर्ष, 2020 में सपा नेता दीपक मिश्रा ने इस मामले को जबर्ज़स्त तरीके से उठाया था और लगभग 10,000 लोगों के दस्तखत का अभियान चला था। उन्होंने 4 बार सीएम और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न का वास्तविक हकदार बताया था।

करवाचौथ कार्यक्रम में पहुंचे ये मुस्लिम नेता, मचा बवाल

उद्धव गुट ने चुनाव आयोग को लिखी 4 पेज की चिट्ठी, बोले- 'हुआ भेदभाव'

गोपाल इटालिया की गिरफ़्तारी से भड़की AAP, प्रेस वार्ता कर भाजपा पर साधा निशाना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -