'चंद्रयान-3 में भेजे गए यात्रियों को सलाम..', कांग्रेस मंत्री अशोक चांदना की विचित्र बधाई, लोग बोले- सुल्फा मारा है क्या ?
'चंद्रयान-3 में भेजे गए यात्रियों को सलाम..', कांग्रेस मंत्री अशोक चांदना की विचित्र बधाई, लोग बोले- सुल्फा मारा है क्या ?
Share:

जयपुर: एक विचित्र घटना में, राजस्थान सरकार के खेल मंत्री अशोक चांदना ने 23 अगस्त (बुधवार) को चंद्रमा पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चंद्रयान-3 मिशन के तहत चाँद पर पहुंचे यात्रियों को बधाई दे डाली। उन्होंने भारत के ऐतिहासिक चंद्रयान-3 की सफल चंद्र लैंडिंग पर खुशी व्यक्त करते हुए एक बड़ी गलती कर दी और अंतरिक्ष यान के गैर-मौजूद यात्रियों (अंतरिक्ष यात्रियों) को बधाई दी। 

 

चंद्रयान-3 पर गड़बड़ी को लेकर मंत्री को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ''हम सफल रहे और सुरक्षित लैंडिंग की, मैं चंद्रयान में भेजे गए हमारे सभी यात्रियों को सलाम करता हूं और बधाई देता हूं।'' चांदना बुधवार को सवाई मान सिंह (एसएमएस) स्टेडियम में खेलो इंडिया सेंटर का उद्घाटन करने के लिए जयपुर पहुंचे थे। यहाँ मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "हमारा देश विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान में एक कदम आगे बढ़ गया है। मैं इसके लिए सभी देशवासियों को बधाई देता हूं।"

बता दें कि, चंद्रयान-3 के साथ कोई अंतरिक्ष यात्री चाँद पर नहीं भेजा गया है। इसलिए सोशल मीडिया पर नेटीजन राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। बता दें कि, चंद्रयान-3 ने बुधवार शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट-लैंडिंग की, जिससे भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन गया और इसके अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। मिशन की सफलता के लिए कल देश के विभिन्न हिस्सों में विशेष प्रार्थनाएँ की गईं थीं। लैंडिंग के अंतिम मिनटों के दौरान, लोग इसरो के मिशन नियंत्रण कक्ष में होने वाले दृश्य को देखने के लिए अपनी स्क्रीन से चिपके रहे थे। फिर जैसे ही सफल लैंडिंग हुई, तो पूरी ISRO कि टीम ख़ुशी से झूम उठी और देश भर में जश्न शुरू हो गया। 

चंद्रयान-3 की सफलता पर बोले कपिल सिब्बल, ट्वीट में कहा- जवाहरलाल नेहरू से..

'चंद्रयान-3 की सफलता, नेहरू की दूरदर्शिता का परिणाम..', एक सुर में बोले कांग्रेस और खड़गे

भारत की 'चन्द्रविजय' ! ISRO ने की चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, ये उपलब्धि पाने वाला दुनिया का पहला देश हिंदुस्तान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -