चंद्रयान-3 की सफलता पर बोले कपिल सिब्बल, ट्वीट में कहा- जवाहरलाल नेहरू से..
चंद्रयान-3 की सफलता पर बोले कपिल सिब्बल, ट्वीट में कहा- जवाहरलाल नेहरू से..
Share:

नई दिल्ली: 40 वर्षों तक कांग्रेस में सेवाएं देने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री, मशहूर वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने चंद्रयान की सफलता पर वैज्ञानिकों को बधाई दी है।  उन्होंने कहा कि वह अंतरिक्ष में भारत की इस सफलता से बेहद उत्साहित हैं और यह एक सपने के सच होने जैसा है। इसके लिए पूर्व कांग्रेस नेता ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से लेकर अब तक की सरकारों को बधाई दी है। 

 

रिपोर्ट के मुताबिक, समाजवादी पार्टी (सपा) की मदद से राज्यसभा पहुंचे कपिल सिब्बल ने कहा कि, 'चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने की घटना से मैं बहुत प्रभावित, उत्साहित और अभिभूत हूं। यह एक सपना सच होने जैसा है और हम सभी को वैज्ञानिकों पर गर्व है। हमें जवाहरलाल नेहरू से लेकर हर सरकार को बधाई देनी चाहिए जिन्होंने इसका समर्थन किया है। महान संगठन इसरो जिसने हमें विश्व स्तर पर गौरवान्वित किया है।'

 

चंद्रयान के लैंडर ने भेजी तस्वीरें:-

बता दें कि, चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद वहां की तस्वीर भी भेजी है। जिसे ISRO ने शेयर किया है। ISRO ने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ''संचार लिंक हो गया है। चंद्रयान-3 के लैंडर और बेंगलुरु स्थित कमांड सेंटर के बीच स्थापित।'' ये तस्वीरें उतरते समय लैंडर क्षैतिज वेग कैमरे द्वारा लिया गया।

'चंद्रयान-3 की सफलता, नेहरू की दूरदर्शिता का परिणाम..', एक सुर में बोले कांग्रेस और खड़गे

भारत की 'चन्द्रविजय' ! ISRO ने की चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, ये उपलब्धि पाने वाला दुनिया का पहला देश हिंदुस्तान

हेट स्पीच मामले में आज़म खान को नहीं देना होगा अपनी आवाज़ का नमूना! लोअर कोर्ट के आदेश पर लगी 'सुप्रीम' रोक

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -