सलमान को बड़ी राहत काले हिरण शिकार मामले में सलमान बरी !
सलमान को बड़ी राहत काले हिरण शिकार मामले में सलमान बरी !
Share:

जोधपुर : बाॅलीवुड के लिए यह एक महत्वपूर्ण खबर हो सकती है कि जोधपुर उच्च न्यायालय ने बाॅलीवुड के स्टार सलमान खान को चिंकारा शिकार मामले में बरी कर दिया है। दरअसल सलमान खान अब जेल नहीं जाऐंगे। इस मामले की सुनवाई के दौरान सेशन कोर्ट से अभिनेता को 5 साल कैद की सजा दी गई थी। न्यायालय की कार्रवाई प्रारंभ होने के पूर्व सलमान खान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री उनके अभिभाषक के साथ जोधपुर उच्च न्यायालय पहुंची थी।

उल्लेखनीय है कि फिल्म अभिनेता सलमान खान ने सेशन कोर्ट के निर्णय के विरूद्ध न्यायालय में अपील की थी। इस मामले में उच्च न्यायालय में मई माह में सुनवाई समाप्त हो गई थी। इसके बाद इस निर्णय को सुरक्षित रख लिया गया था। गौरतलब है कि इस मामले में लगभग 18 वर्ष बाद निर्णय आया है। गौरतलब है कि सलमान पर दो काले हिरणों के शिकार का मामला बना था। जिसमें एक चिंकारे की लाश पर चढ़कर कलमा पढ़ने और दूसरे का शिकार करने का मामला था। हालांकि उन पर चार प्रकरण दर्ज हुए थे।

जिसमें कांकाणी में हिरण शिकार मसला और लाइसेंस समाप्त होने के बाद रायफल रखने का आरोप लगा। इस मामले में निर्णय आना अभी शेष है। दो चिंकार शिकार मसले में सलमान खान को पहली बार 17 फरवरी वर्ष 2006 को जोधपुर की निचली अदालत से 1 वर्ष की सजा हुई थी। जोधपुर के समीप भवाद गांव में 26 सितंबर और 27 सितंबर की रात 1998 में शिकार हुआ था। गौरतलब है कि सलमान खान को काले हिरण के शिकार मसले पर 10 अप्रैल वर्ष 2006 को 5 वर्ष की सजा हुई थी।

मगर जोधपुर उच्च न्यायालय ने इस मामले में उसे जमानत दे दी थी। दोनों मामले में जोधपुर उच्च न्यायालय में 12 मई को सुनवाई पूरी हुई इस तरह का निर्णय सुरक्षित रखा गया था। गौरतलब है कि हिंदी फिल्म हम साथ - साथ हैं की शूटिंग के दौरान वर्ष 1998 में सलमान खान समेत अन्य सह अभिनेताओं पर आरोप था कि सलमान खान के साथ सैल अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम पर शिकार हेतु सलमान खान को उकसाने का आरोप लगाया गया। उन पर चार अलग अलग मामले आरोपित थे। जिनमें से एक मामले में उन्हें 1 वर्ष की सजा भी सुनाई गई थी मगर अब उन्हें इन दो मामलों में बरी कर दिया गया है। सलमान के लिए यह एक बड़ी राहत माना जा रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -