अभिषेक कुमार पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, बोले- 'मैं वहां होता तो निचोड़ देता...'
अभिषेक कुमार पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, बोले- 'मैं वहां होता तो निचोड़ देता...'
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के इस सप्ताह का वीकेंड का वार बहुत धमाकेदार होने वाला है। इस बार सलमान खान ही शो में आएंगे और प्रतियोगियों की क्लास लगाएंगे। हालांकि जो उनके गुस्से का सबसे ज्यादा शिकार होंगे वो हैं अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा। अभिषेक के उनके पिछली रात के बर्ताव और ईशा के साथ बदतमीजी पर सुनाया जाएगा। सलमान का गुस्सा देखकर अभिषेक की बोलती बंद हो जाएगी।

प्रोमो में आप देखेंगे कि सलमान कहते हैं, 'अगर बिग बॉस के शो में हम मोस्ट नकली प्रतियोगी का अवॉर्ड देते तो उसका एक ही कंटेंडर होता अभिषेक कुमार। ईशा को ये कहना कि रात को कहीं और जाकर...अगर ये बात मेरे सामने की होती तो मैं आपको निचोड़ देता। ईशा अगली बार ये रोए, चीजें तोड़े, अपना सर पटके जाना मत वहां।' इस के चलते अभिषेक अपना मुंह नीचे रखते हैं और सलमान की ओर देखते भी नहीं हैं। वहीं ईशा इस दौरान थोड़ी भावुक दिखाई देती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

मन्नारा की क्लास लगाते हुए सलमान बोलते हैं, 'आपसे मैं बहुत नाराज हूं। ये बच्चों की तरह बर्ताव करने की उम्र चली गई। मुनव्वर दुनिया देखी है आपने, ऐसा होता है क्या?' इस पर मुनव्वर बोलते हैं नहीं। सलमान फिर बोलते हैं ये आपकी जिम्मेदारी नहीं है इसे समझाना, इसके दिमाग में कुछ नहीं आएगा। ये खुद गेम खेल रही है। दरअसल, ईशा के साथ लड़ाई पर अभिषेक ने कहा कि मैं अब तुम्हारे सारे राज खोलूंगा। कैसे तुम रात को क्लब जाती हो और सीधा अगले दिन आती हो। आपके मम्मी-पापा को पता नहीं कि आप क्या करती हो। खूबसूरत दिखने के लिए इंजेक्शन लगाती हो। वहीं ईशा ने भी अभिषेक पर आरोप लगाए कि वह वन नाइट स्टैंड करते हैं।

भाभी ऐश्वर्या की भाई संग लड़ाई पर आई ननद की प्रतिक्रिया, कह डाली ये बात

'एक 20 साल की लड़की को नेशनल टीवी पर और क्या देखना पड़ेगा', ईशा के कैरेक्टर पर अभिषेक के कमेंट से भड़की एक्ट्रेस की टीम

तेजस्वी प्रकाश ने शेयर किया अब तक सबसे हॉट लुक, देखकर बेकाबू हुए फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -