मैं सच्चा मुसलमान हूं : साक्षी महाराज
मैं सच्चा मुसलमान हूं : साक्षी महाराज
Share:

नई दिल्ली : राजनीती के गलियारों में विवादों का मौसम हमेशा बना रहता है। कोई न कोई तेश में आकर ऐसा बयान दे जाता है जिसके कारण वह विवादों में आ जाता है.जब भी कोई कार्यक्रम या सभा होती है तो वहाँ विवादों के बादल मंडराने लग जाते है, इस बार अक्सर विवादों में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर अजीब बयान दिया है। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने खुद को सच्चा मुसलमान बताते हुए दावा किया कि पैगंबर मोहम्मद सबसे बड़े योगी थे। साक्षी महाराज ने कहा, 'इस्लाम में सबसे बड़ा नाम मोहम्मद का है और मुझे लगता है कि मोहम्मद साहब सबसे बड़े योगी थे। मेरा मानना है कि मुसलमान वह है, जिसमें 'ईमान' हो। इस हिसाब से मैं सच्चा मुसलमान हूं।

इससे पहले साक्षी ने यूपी के मंत्री आजम खान पर निशाना साधते हुए उन्हें 'जय श्री राम' बोलने की चुनौती दी थी। साक्षी ने कहा था, 'हम भारतीय संस्कृति से जुड़े लोग हैं। यहां पर अल्लाह, भगवान और गॉड में किसी तरह का फर्क नहीं है। हम अल्लाह-ओ-अकबर कह सकते हैं, अगर आजम में हिम्मत है तो वह जय श्री राम कहें।' पिछले कुछ अरसे में साक्षी महाराज ने कई विवादास्पद बयान दिए हैं, इस साल की शुरुआत में उन्होंने कहा था कि हिंदू महिलाओं को 4 बच्चों को जन्म देना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि दुनिया की कोई ताकत राम मंदिर बनने से नहीं रोक सकती और यह बनकर ही रहेगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -