साक्षी महाराज ने की आजम पर विवादित टिप्पणी
साक्षी महाराज ने की आजम पर विवादित टिप्पणी
Share:

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी की ओर से उन्नाव सीट से सांसद साक्षी महाराज अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर सांसद साक्षी महाराज ने अपने बयान से सांप्रदायिकता की आग में घी डाल दिया। जिसमें उन्होंने कहा है कि आजम खान की आतंकियों से सांठगांठ है। साक्षी महाराज ने आजम खान को लेकर कहा कि आजम खान आतंकियों द्वारा मिली धमकियों पर जिस तरह से अपनी प्रतिक्रियाऐं देते हैं उससे तो यही लगता है कि वे आतंकियों से मिले हैं।

दरअसल साक्षी महाराज को अल-कायदा की धमकी मिली थी। साक्षी महाराज को अलकायदा से खतरा था। दूसरी ओर अलकायदा की धमकी साक्षी महराज को मिलने के मामले में उप्र कैबिनेट के मंत्री आजम ने अपनी टिप्पणी की थी। जिसमें उन्होंने कहा कि आखिर अलकायदा साक्षी महाराज का क्या करेगा। 

इस बयान पर पलटवार करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि उन्हें यही लगता है कि अलकायदा की लिस्ट में किसे मारना है और किसे नहीं मारना यह आजम खान ही जाहिर करते हैं। पेरिस की घटना को आजम खान ने एक्शन का रिएक्शन बताया ऐसा लगाता है कि आजम आतंकियों से मिले हैं। पेरिस की घटना पर आजम का बयान निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि अलकायदा किस का क्या करेगा। यह आजम को पता है। इस मामले में उन्होंने उप्र के कैबिनेट मंत्री आजम खान पर कार्रवाई की मांग भी की। उन्होंने एक बार फिर अवार्ड लौटाने वालों पर निशाना साधा और कहा कि जो लोग अपने पदक लौटा रहे हैं उन्होंने कांग्रेस के आशीर्वाद से पदक अर्जित किए अब लौटा रहे हैं तो यह अच्छी बात है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -